दबंगों ने बर्बरता से मार डाला…सिर की 9 हड्डियां टूटीं…शरीर पर कई गहरे जख्म, मदद को चिल्लाता रहा नाबालिग

कानपुर- कानपुर में बाइक छू जाने पर दबंगों की पिटाई में घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। नाबालिग के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी मिलीं। जबकि शरीर पर कई गहरे जख्म हैं। वो मदद के लिए चिल्लाता रहास लेकिन किसी ने मदद नहीं की। यूपी के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां कल्याणपुर के नानकारी क्षेत्र में बाइक छूने से नाराज दबंगों ने न सिर्फ किशोर की बेरहमी से पिटाई की थी, बल्कि उसका सिर कई बार दीवार पर पटका था। यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। किशोर के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी हुई मिली हैं। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म भी पाए गए हैं। उसकी हत्या बर्बरता से की गई थी। किशोर सुमित की मां मंजू ने बताया कि 24 अप्रैल को बेटा घर लौट रहा था। रास्ते में इलाके एक युवक से उसकी बाइक हल्की सी छू गई। इस पर आक्रोशित होकर युवक और उसके साथियों ने सुमित को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वह मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। आरोपियों ने उसे इतनी बेरहमी से मारा कि वह बेदम होकर गिर गया। परिजनों ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को इसकी रिपोर्ट बेहद चौंकाने वाली आई। किशोर के सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी मिली, जबकि 12 से अधिक जगह गंभीर चोटें पाई गईं। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले को हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया गया था। अब इसे हत्या की धारा में बदल दिया गया है। मुख्य आरोपी गुड्डू को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गन्ने की फसल के पैसे मांगने मायके पहुंची महिला की पिटाई

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गंगा स्नान को हरिद्वार जा रहे तीन भाइयों को मैजिक ने कुचला, मौतजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »