मुजफ्फरनगर-लड़की के चक्कर में चाकूबाजी, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

जिला अस्पताल में मृतक युवक के परिजनों ने किया हंगामा, एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे, दो युवक पकड़े

मुजफ्फरनगर। एक लड़की की इश्कबाजी के चक्कर में युवकों के दो गुटों में चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें एक गुट के दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की हत्या से परिजनों में गम और गुस्से की लहर है। पुलिस ने मौके से ही हमलावर पक्ष के दो युवकों को हिरासत में लिया था, परिजनों की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, जिसका गमगीन माहौल में मंडी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला शिवपुरी धानक बस्ती निवासी 20 वर्षीय शिवा पुत्र धर्मेन्द्र कुमार अपने दोस्तों के साथ पटेलनगर में चल रही रामलीला में लंका दहन देखने के लिए गया था। देर रात करीब 11 बजे शिवा और उसके दोस्तों का मंडी स्थित ग्रैन चैम्बर इंटर कॉलेज के पास दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हो गया। इसमें मारपीट के बाद शिवा और उसके दोस्तों पर हमलावरों ने चाकू से वार कर दिया। इसमें शिवा और उसका दोस्त 19 वर्षीय रितिक पुत्र सतीश कुमार चाकुओं के गहरे घाव के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये। शोर मचने पर हमलावर युवक भाग गये। मौके पर मौजूद परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां करीब सवा 11 बजे प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा रही थी बाहर

परिजनों ने गंभीर अवस्था के कारण घायलों को मेरठ रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां देर रात गंभीर रूप से घायल शिवा की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त और पडोसी रितिक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। लड़की के चक्कर में चाकूबाजी के कारण युवक की मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को हॉस्पिटल से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने की व्यवस्था की तो देर रात अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ नई मंडी राजू कुमार शाव फोर्स के साथ पहुंचे और परिजनों को भरोसा दिया कि हत्यारों को छोड़ा नहीं जायेगा। वहीं एसएसपी संजय वर्मा ने भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मीडिया को बताया कि थाना नई मंडी में ग्रेन चैबर स्कूल के सामने पोस्ट आफिस के पास कूकड़ा और शिवपुरी निवासी युवकों के दो गुटों में झगड़ा होने पर चाकूबाजी हो गई। जिसमें शिवपुरी निवासी रितिक और शिवा घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर शिवा को उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल रितिक का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस हमले में शामिल रहे दो आरोपियों को हिरासत मंे लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। दोनों गुटों में एक युवती को लेकर झगड़ा होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पड़ौसी युवती से छेड़छाड़ की बात पर शिवा को आया था गुस्सा
मुजफ्फरनगर। मृतक शिवा ने अपनी धानक बस्ती शिवपुरी में रहने वाली एक पड़ौसी युवती से छेड़छाड़ होने की बात पर ही हमलावर युवकों का विरोध किया था, जबकि युवती का चाल चलन ठीक नहीं होने के कारण मौहल्ले के लोग नाराजगी व्यक्त करते रहे। घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे मृतक शिवा के भाई रोहित ने बताया कि उनकी बस्ती में पडौस में ही एक युवती रहती है। उसकी माता और दादी का देहांत हो चुका है। पिता की मानसिक अवस्था ठीक नहीं है और एक दादा हैं, जो काफी बुजुर्ग होने के कारण चल फिर नहीं सकते। युवती आये दिन यहां वहां अकेली घूमती रहती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गौवंश चोरी कर गौकशी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

शिवा अपने दोस्तों के साथ रामलीला देखने के लिए कहकर गया था। परिजन भी लीला मंचन देखने पटेलनगर में पहुंचे थे। शिवा ने इसी पडौसी युवती को कुछ युवकों के साथ देख लिया था। जब वो उसके पास पहुंचा तो युवती ने कहा कि ये लड़के उसको छेड़ रहे हैं। युवती की इज्जत बचाने की खातिर शिवा ने एक हमलावर हिमांशु निवासी कूकड़ा मण्डी को पकड़कर कई थप्पड़ मार दिये। इसके बाद दोनों गुटों में झगड़ा हुआ और हमलावरों ने शिवा व रितिक को चाकुओं से गोद दिया। रोहित और अन्य लोगों ने यही बात पुलिस को भी बताई। नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि युवकों के दोनों गुटों में एक युवती के कारण विवाद हुआ और चाकूबाजी में घायल शिवा की मौत हो गई। पकड़े गये दो युवकों से पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे हमलावर अभी फरार बताये गये हैं। पुलिस की टीमें उनको तलाश कर रही है, जल्द ही गिरफ्तारी और खुलासा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  युवा पंजाबी समाज के 21वें प्री मेडिकल कैंप का पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया उद्घाटन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर वोट कैम्प में उमड़ रही भीड़गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »