कम बिजली से सूख रहे खेत, फसल हो रही प्रभावित-राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कृषि के लिए दी जा रही विद्युत आपूर्ति को बेहद कम बताते हुए कहा कि बिजली नहीं मिलने के कारण भीषण गर्मी में खेत सूखने से किसान परेशान और चिंतित हैं, क्योंकि इसका दुष्प्रभाव फसलों पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से कृषि फीडरों के लिए कम से कम 12 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश भर में किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए दी जा रही विद्युत आपूर्ति की समस्या को उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्दर कृषि में नहरी व्यवस्था के साथ में निजी नलकूप सिंचाई करने के लिए एक महत्वपूर्ण अंग है, जिससे समय पर किसान फसलों को सिंचित कर रहा है। विगत एक माह पहले एक आदेश जारी हुआ, जिसमें कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय 10 घंटे से घटाकर 7 घंटे कर दिया गया था। इस आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते इसे बढ़ाकर 9 घंटे कर दिया गया, लेकिन फिर भी इसकी सप्लाई दो भागों में ही वर्गीकृत कर दी गयी, जिसका समय सुबह 5ः00 बजे से 12ः00 बजे तक और दोपहर बाद 4ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक निर्धारित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे तीन शातिर गिरफ्तार


किसान नेता ने इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति के समय किसी भी तकनीकी कारणों से की गयी कटौती को इन 9 घंटों में पूर्ण नहीं किया जा रहा है, जिससे तकनीकी खराबी का समय भी इन्हीं घंटों में जुड़ रहा है। इस कारण विद्युत आपूर्ति नौ घंटे से भी कम समय में हो रही है। इतने कम समय में कटौती के साथ में किसान फसलों की सिंचाई समय से नहीं कर पाएगा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरी तरफ गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और फसलों में कम समय में सिंचाई करनी पडे़गी। 2 भागों में वर्गीकृत यह समय दूरी की सिंचाई को प्रभावित करेगा, जिसका सीधा नुकसान फसलों पर पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि पोषक फीडरों पर एक मुश्त बिना किसी कटौती के 12 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था कराने के लिए जल्द ही इसका आदेश जारी किया जाए, जिससे खेतों की सिंचाई से वंचित हो रहे किसानों को राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें:  भारत विकास परिषद् मेन शाखा ने मनाया बसंतोत्सवः संजय मिश्रा

Also Read This

दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल…लाठीचार्ज…माहौल तनावपूर्ण

देवबंद/सहारनपुर। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। पथराव और पुलिस की कार्रवाई में दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर शनिवार को बड़ा बवाल हो गया। जमीन पर कब्जे को लेकर ठाकुर और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान दो महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर

Read More »

भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली 

मथुरा- वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को बाइक सवार हमलावरों ने घेरकर सीने में गोली मार दी। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई है और पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच करते हुए सात आरोपियों की तलाश में जुटी है। वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। उनके सीने से 32 बोर गोली निकली है। हमलावरों की तलाश में दो थानों की पुलिस जुटी है। वनखंडी क्षेत्र स्थित व्यास घेरा निवासी प्रमेंद्र गोस्वामी

Read More »

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »