शुकतीर्थ में चला योगी बाबा का बुल्जोडर…ढह गया निर्माण

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रमुख तीर्थ शुकतीर्थ में शनिवार को बाबा योगी का बुल्डोजर खूब चलाया गया। इस दौरान अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्यवाही भी की गई और इस कार्यवाही से क्षेत्र में हलचल का वातावरण बना रहा।

विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि विकास क्षेत्र शुकतीर्थ में कविता मीना उपाध्यक्ष के आदेशों के अनुपालन में शनिवार को अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता मनोज कुमार पुत्र सुखवीर सिंह, मोहित कुमार गोयल पुत्र विरेन्द्र गोयल, राजीव राठी पुत्र नरेन्द्र सिंह द्वारा स्थल- खसरा नं.- 153म, निकट अर्धनारीश्वर धाम शुकतीर्थ में लगभग 10 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग की जा रही है, इसके लिए उनके द्वारा प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृ नहीं कराया गया था। अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शव

उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। शनिवार को शुकतीर्थ में 01 स्थल पर लगभग 10 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-कुकर्म के बाद बाल अपचारी ने की थी लापता सैफ की हत्या
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *