MUZAFFARNAGAR-राजस्व वसूली में पिछड़ा जिला, डीएम ने कर दी छुट्टी बंद

मुजफ्फरनगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतिम माह होने के कारण मार्च माह में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। डीएम ने स्टाम्प राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने में जिले के पिछड़ने पर कड़ी नाराजगी भी जाहिर की और मार्च माह में सभी साप्ताहिक अवकाश को रद्द करते हुए शनिवार और रविवार को भी जनपद की चारों तहसीलों में रजिस्ट्री कार्यालय खुले रखने और भू-विलेखों का पंजीकरण कराने का कार्य करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही पूरे माह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश लेने पर भी रोक लगा दी गई है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर हेतु स्टाम्प राजस्व का निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 424 करोड़ है, जिसके सापेक्ष माह जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा निर्गत जिला अनुश्रवण पुस्तिका के राजस्व वसूली के आंकड़ों के अनुसार जनपद हेतु निर्धारित क्रमिक राजस्व लक्ष्य 351 करोड़ के सापेक्ष जनपद की क्रमिक राजस्व प्राप्तियां मात्र 326.85 करोड़ अर्थात 93.12 प्रतिशत रही हैं, जो निर्धारत वार्षिक लक्ष्य 424 करोड़ के सापेक्ष मात्र 77.08 प्रतिशत है। उन्होंने इस स्थिति को किसी भी दशा में सन्तोषजनक नहीं ठहराते हुए कहा कि यह राजस्व वसूली के प्रति गंभीर लापरवाही को साबित करता है।

इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपति

एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा वर्णित लक्ष्य एवं प्राप्ति के मध्य अधिक अन्तर होने के कारण अवशेष लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु वित्तीय वर्ष की अवशेष अवधि मात्र अन्तिम एक माह मार्च में भरसक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसके लिए जनपद की चारों तहसीलों में चल रहे रजिस्ट्री कार्यालयों के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं, जिनमें माह मार्च में पड़ रहे सभी साप्ताहिक अवकाशों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि होली के त्यौहार के लिए 13 व 14 मार्च को सार्वजनिक तथा 15 मार्च को निर्बन्धित अवकाश होने के कारण राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के कार्य में अपेक्षित कार्यदिवस अपर्याप्त प्रतीत होने के कारण ही जिलाधिकारी ने मार्च माह के द्वितीय शनिवार 08 मार्च तथा समस्त रविवार अर्थात दिनांक 02, 09, 16, 23 व 30 मार्च को तय साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिया है। इन दिनों में सामान्य कार्यदिवसों की भांति समस्त उप निबन्धक कार्यालय खुले रहेंगे तथा विलेख पंजीकरण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ रोड पर पीएनबी शाखा में चोरी का प्रयास, खिड़की तोड़ी

एडीएम ने इसके लिए सभी उप निबंधक रजिस्ट्रार को इस सम्बन्ध में अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बार एसोसिएशंस, दस्तावेज लेखक संघ तथा समस्त सम्बन्धित को समयान्तर्गत विधिवत् सूचित करते हुए आम जनमानस के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं, ताकि उपरोक्त अवकाश के दिनों में भी आम जनमानस द्वारा अपने विलेखों का अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण कराया जा सके और जनपद हेतु स्टाम्प राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। माह मार्च 2025 में विशेष अपरिहार्य परिस्थितियों से इतर कोई अवकाश व स्टेशन लीव अनुमन्य एवं स्वीकृत नहीं किया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर, किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही को प्रतिकूल दृष्टिकोण से देखा जायेगा और सम्बंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNMAGAR-कांवड़ देखने गए युवक की गला काटकर नृशंस हत्या

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर आरोपः थानाध्यक्ष के नाम पर भ्रष्टाचार का ऑडियो हुआ वायरलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर आरोपः थानाध्यक्ष के नाम पर भ्रष्टाचार का ऑडियो हुआ वायरलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  यूपी के 14 जिलों में मजबूत हुई शिवसेना शिंदेः

Read More »