MUZAFFARNAGAR-अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में लगी भीषण आग

मुजफ्फरनगर। 26 जनवरी की रात में शहर के प्रमुख प्रकाश चौक के पास स्थित अंग्रेजी शराब की एक मॉडल शॉप में अचानक ही भयंकर आग लग गई। इस आग में शॉप की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में सो रहे कर्मचारी भी धुएं और आग की लपटों के कारण फंस गये। आग को देखकर हड़बड़ाये इन कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग लगा दी, जिस कारण इनकी जान बच सकी, लेकिन आग के कारण करीब तीन करोड़ रुपये की महंगी अंग्रेजी शराब का पूरा स्टॉक जलकर खाक हो जाने से व्यापारी को बड़ा नुकसान हुआ है। आग का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। आग बुझाने के लिए जनपद के दूसरे हिस्सों और पेपर मिल से भी गाड़ियां बुलानी पड़ी थी। आग के कारण अफरा-तफरी मच गई थी। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।

इसे भी पढ़ें:  महिला पशु चिकित्सक ने भाजपा-हिंदू संगठनों पर की विवादित टिप्पणी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत प्रकाश चौक पर स्थित अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप में 26 जनवरी के दिन रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीबतीन करोड़ रुपये की महंगी और ब्रांडेड शराब समेत अन्य सामान और फर्नीचर भी जलकर खाक हो गया। यह अग्निकांड रविवार की देर रात करीब ढाई बजे हुआ, इस भयंकर आग के कारण इस मॉडल शॉप के ऊपर बने कमरे में सो रहे कर्मचारियों की जान पर भी आफत बन आई थी। कमरे में मौजूद लोगों की आंखें धुएं के कारण सांस घुटने से खुलीं। जब उन्होंने चारों तरफ धुआं देखा, तो घबराकर जान बचाने के लिए कमरे से कूद गए। पीछे की तरफ खड़े पेड़ का सहारा लेकर सभी लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। उनको कमरे के नीचे हिस्से में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं। इस भयंकर आग ने मॉडल शॉप में रखी महंगी शराब और बाकी सामान को पूरी तरह राख कर दिया। दुकान के मालिक प्रदीप त्यागी के अनुसार, आग में लाखों की महंगी शराब जलकर खाक हो गई। प्रदीप त्यागी के मॉडल शॉप के ठीक सामने ‘मां शाकुंभरी वैष्णो ढाबा’ है। इस ढाबे पर काम करने वाले 3-4 लोग रोज़ाना की भांति मॉडल शॉप के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे, जिन्होंने आग लगने की भनक लगते ही सूझबूझ से अपनी जान बचाई। उन्होंने तत्काल दुकान मालिक प्रदीप त्यागी को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था।

घटना को लेकर एफएसओ आरके यादव ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार के दिन यह मॉडल शॉप सरकारी आदेश के कारण बंद थी। इस वजह से कोई भी अंदर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह मॉडल शॉप प्रदीप त्यागी की पत्नी सोनिया त्यागी के नाम पर आबकारी विभाग में रजिस्टर्ड है। रात्रि करीब ढाई बजे यहां पर आग लगी। सूचना मिलने के बाद वो स्वयं दो फायर टैण्डरों को लेकर मौके पर पहुंचे थे। शटर बंद होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही थी। इसके कारण शटर को काटकर रास्ता बनाया गया था। इसके बाद बुढ़ाना और जानसठ तथा बिन्दल पेपर मिल से भी पानी की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी है, लेकिन विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है। वहीं सोमवार की सुबह घटना की जानकारी पर आबकारी विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीओ करेंगे जांच

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भक्तों का कल्याण करने रथ पर सवार होकर निकले श्रीमहाकालजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »