बड़ी जीत-साईं धाम पर लगेगा चाट बाजार, धरना हुआ खत्म

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल का चाट बाजार खत्म किए जाने को लेकर नगरपालिका परिषद् के साथ वेंडरों का चल रहा विवाद गुरूवार को एक सार्थक चर्चा और सहमति के बाद समाप्त हो गया। वेंडरों ने अपना बेमियादी धरना समाप्त कर दिया और पालिका के साथ वो सभी अपनी पसंद की साईं धाम मंदिर वाली जगह पर शिफ्ट होने के लिए सहमत हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट और पालिका ईओ ने सहमति बनने के बाद चयनित स्थान पर व्यवस्था बनाने के लिए त्वरित गति से सुविधिा विकसित करने के लिए कार्य शुरू करा दिया है। एक मई को नया चाट बाजार वजूद में आ जायेगा।

नगरपािलका परिषद् के द्वारा टाउनहाल के बाहर गेट नम्बर एक से गेट नम्बर तीन तक मुख्य मार्ग पर लगने वाला चाट बजार इस वित्तीय वर्ष से समाप्त कर दिया गया था। इसके विरोध में यहां पर रोजी रोटी कमाने वाले वेंडरों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ बेमियादी आंदोलन शुरू करते हुए रोजगार छीनने के आरोप लगाकर चाट बजार टाउनहाल पर ही शुरू करने की मांग की। पिछले दिनों ये लोग जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से भी मिले, उस मीटिंग में टाउनहाल पर चाट बाजार नहीं लगने देने की स्पष्ट बात डीएम ने कही थी और वेंडरों को उनकी पसंद की शहर में दूसरी जगह उपलब्ध कराने, वहां पर व्यवस्था बनवाने का वादा भी किया था।

इसके लिए एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह वेंडरों को टाउनहाल के स्थान पर दूसरे विकल्प के लिए मनाने के प्रयासों में जुटे हुए थे, लगातार वार्ता के साथ ही वेंडरों को पालिका ईओ द्वारा शहर के चार स्थानों का भ्रमण कराकर अपनी पसंद की जगह चुनने का अवसर दिया गया था, इनमें जानसठ रोड और गांधी कालोनी मार्ग ओवर ब्रिज के नीचे, साईं धाम मंदिर और कम्पनी बाग मेरठ रोड के स्थान शामिल थे। गुरूवार को चाट बाजार के वेंडरों ने पालिका पहुंचकर ईओ डॉ. प्रज्ञा से वार्ता की और रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर दो पर पार्किंग वाली जगह चाट बाजार के लिए देने का आग्रह किया। ईओ ने इससे इंकार किया तो वेंडरों ने कम्पनी बाग और साईं धाम वाली स्थान के विकल्प को चुना और भ्रमण करने की बात कही।

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और ईओ डॉ. प्रज्ञा ने वेंडरों को दोनों स्थानों का भ्रमण कराया तो वेंडरों ने साईं धाम पर जगह लेने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि साईं धाम के पास पर्याप्त स्थान है और यहां पर चाट बाजार लगवाया जायेगा। इसके लिए सहमति बनने के साथ ही वेंडरों ने अपना बेमियादी धरना भी समाप्त कर दिया है। पालिका ने मौके पर टीम लगाकर सफाई कार्य प्रारम्भ करा दिया है। यहां पर टीन शेड लगाने के साथ ही पेयजल और पथ प्रकाश की व्यवस्था पालिका कराने जा रही है। इसके लिए जेई को निर्देशित कर दिया गया है। इसके लिए तेजी से कार्य कराया जायेगा। एक मई से नया चाट बाजार अपने वजूद में आ जायेगा। टाउनहाल पर 34 लोग ठिये लगाकर रोजगार कर रहे थे, इनमें से यहां पर 24 वेंडरों को जो चाट आदि के ठेले लगाने का कार्य कर रहे थे, शिफ्ट कर स्थान दिया जायेगा। यहां पर फल, कपड़े और बर्तन आदि के ठिये लगाने वालों को स्थान नहीं मिलेगा। यह केवल चाट बाजार के रूप में ही विकसित किया जायेगा। इसको लेकर धरने पर बैठे चाट बाजार के वेंडर ईश कौशल, चन्द्र किरण, राजेन्द्र सैनी, रजत सैनी आदि ने बताया कि साईं धाम पर स्थान को लेकर सहमति बनी है, उनके द्वारा व्यवस्था बनाने तक पालिका को समय दिया गया है। एक मई से वो नये स्थान पर अपने ठिये लगायेंगे। धरना भी अब समाप्त कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से निकलते ही गन्दगी का अम्बार देख भड़के डीएम

Also Read This

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंदराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ

Read More »