MUZAFFARNAGAR-देवर पर लगाया रेप के प्रयास और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने देवर पर बुरी नजर रखते हुए उसका बलात्कार करने के प्रयास और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं शांतिनगर में घर के बाहर खड़े एक युवक पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया और पिटाई करते हुए उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी। घायल के पिता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराकर गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं शाहपुर के एक गांव में बाल कटवाने जाते एक युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।

थाना ककरौली में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी शादाब पुत्र वहीद निवासी ग्राम ककरौली के साथ हुई थी। उसका पति शादाब उत्तराखंड में काम करता है। महिला का आरोप है कि उसका देवर आदिल उस पर बुरी नजर रखता है। 16 मार्च को वो अपने मायके जानसठ से ससुराल पहुंची तो कुछ देर बाद शाम के समय उसका देवर आदिल गाली गलौच करते हुए उसके कमरे में घुस आया और बलात्कार करने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। महिला ने जैसे तैसे उससे अपनी जान बचाई। महिला ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी आदिल ने उसका हाथ तोड़कर जला दिया था। वो आये दिन उसके साथ कोई न कोई घटना करता रहता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  बंधन बैंक कर्मी को लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार

वहीं नई मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मौहल्ला शांतिनगर के निवासी संजीव कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल ने आरोप लगाया कि 26 मार्च को उनका पुत्र हर्ष अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी समय दो-तीन मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लड़के वहां पर आये और हर्ष के साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इन हमलावरों ने पिटाई करते हुए हर्ष के दोनों हाथों की अंगुलियों की हड्डियां तोड़ दी और भाग गये। इन हमलावरों में से तीन को हर्ष ने पहचान लिया, जिनके नाम आशु, मनीष और आलोक निवासी शांतिनगर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शाहपुर थाने में गांव आदमपुर निवासी भूषण पुत्र मुन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। भूषण का आरोप है कि वो 29 मार्च की शाम को गांव में नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए जा रहा था। नाई की दुकान के पास दीपक पुत्र नरेश, रोबिन पुत्र विनोद, सुमित पुत्र सुशील और सावन पुत्र मुन्ना आ गये और उसको नाई की दुकान से बाहर खींचकर गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। भूषण का आरोप है कि इन हमलावरों ने दुल्हैंडी के दिन भी उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने चारों हमलावर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें:  शिवभक्तों को रुद्राक्ष माला भेंट कर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया अभिनंदन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द से लौटते समय पटवारी संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों ने घेरा थानास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया कांवड़ कंट्रोल रूम का उद्घाटनवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया

Read More »