एसडीएम सदर के खिलाफ कमिश्नरी घेरेंगे किसानः अजय त्यागी

मुजफ्फरनगर। एक कंपनी के द्वारा अपने प्लांट के लिए ली गई भूमि को अवैध कब्जा बताकर किये गये आंदोलन और इसके बाद कोर्ट केस होने के कारण बनी सहमति के खिलाफ जाकर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम सदर के खिलाफ सहारनपुर कमिश्नरी का घेराव कर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी ने रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 26.6.2024 से किसानों ने अपनी मांगांे को लेकर चदन फार्म पर धरना प्रदर्शन किया था, जिस धरने में किसानों ने अपनी समस्या रखते हुए बताया था कि डीएस कंपनी द्वारा ग्राम समाज और किसनों की जमीन को कब्जा कर प्लांट लगाने का काम किया जा रहा था। यहां पर कंपनी ने लगभग पौली हाऊस भी तैयार कर लिया है, जिसके खिलाफ 4 महीने तक किसानांे ने अपना धरना प्रदर्शन करते रहे और उसके बाद मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन हरकत में आया। तत्कालीन एसडीएम परमानंद झा द्वारा मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की गई और भूमि की पैमाइश कराकर डीएस-कम्पनी के अधिकारियों को साथ लेते हुए सहमति बनाई और भूमि पर झंडी लगवाकर निशान देही करवा दी थी। इसके बाद इस जमीन को लेकर हाईकोर्ट से स्टे हो गया है। इससे साफ हुआ कि यथा स्थिति अगले आदेश तक बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट लूट का खुलासा, 50.70 लाख सहित एक दबोचा

अजय त्यागी ने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी रखते हुए रहा। भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने बताया कि हाईकोट के स्टे होने के बाद भी एसडीएम सदर निकिता शर्मा द्वारा 5 दिसम्बर को शाम के समय कोतवाल पुरकाजी और सीओ सदर के साथ भारी फोर्स लेकर मौके पर आई और धरने पर बैठे निहत्थे किसानों को बलपूर्वक धरने से हटाया गया। निखिल चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से एसडीएम ने अपना तानाशाही रवैया दिखाते हुए किसानों को जबरन धरने से उठाया गया और थाने से उनका चालान कर दिया गया। कहा कि भाजपा की इस सरकार में अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं अगर भाजपा सरकार ने अधिकारियों पर शिकंजा नहीं कसा तो अबकी बार चुनाव मंे किसान जवाब देने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। कहा कि किसानों के प्रति यह सकार कट्टरता दिखा रही है, आज अंग्रेज हुकूमत की भांति जुल्म ढहाये जा रहे हैं। पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष दिलशाद चौधरी ने कहा है 164 दिन किसानांे पूरी शांतिपूर्वक ढंग से वे कंपनी पर धरना प्रदर्शन चलाया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चार टाइमर बम के साथ एक गिरफ्तार, महिला ने दिया था आर्डर

पश्चिमी यूपी के युवा प्रदेश प्रभारी मनीष गुर्जर ने घोषणा करते हुए कहा है कि अगर जनपद मुजफ्फरनगर का प्रशासन किसानांे की मांग मानने को तैयार नहीं हुआ तो संगठन 24 दिसंबर को सहारनपुर कमिश्नर पर धरना प्रदर्शन करेगा। इसके बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो लखनऊ कूच किया जायेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, युवा प्रदेश प्रभारी मनीष गुर्जर, जिलाध्यक्ष निखिल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद, युवा ब्लॉक अध्यक्ष पंकज गुर्जर, नीरज चौहान, कुलदीप पंवार, नरेन्द्र सिंह, बलजोर सिंह, अरविन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शमशाद अहमद, ब्लॉक सचिव अरूण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्कूल के पास खाली मकान में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका कर्मियों का संकल्प ईमानदारी से करेंगे कामस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता है।

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  हर घर तिरंगा अभियान को लेकर व्यापार संगठन ने की बैठकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »