एनजीओ छोटी सी आशा ने जरूरतमंदों को किया भोजन प्रसाद वितरित

मुजफ्फरनगर। समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही एनजीओ छोटी सी आशा के द्वारा शनिवार को गरीबों और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भरपेट भोजन कराने के लिए स्टॉल लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने यहां पर भरपेट भोजन किया और एनजीओ के लोगों को साधुवाद देते हुए अपनी राह पकड़ ली।

इसे भी पढ़ें:  जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की तैयारी तेज, एएआई की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल रही

युवा उद्यमियों की एनजीओ छोटी सी आशा के द्वारा शनिवार को शहर में पूर्व मंत्री स्व. चितरंजन स्वरूप के आवास के पास भोजन प्रसाद वितरित किया गया। यहां पर छोटी सी आशा एनजीओ की ओर से उद्यमी गिरधर राजीव, माधव स्वरूप बंसल, अमन गोयल, हर्षित सिंघल, राघव माहेश्वरी, दिव्यांश गर्ग सहित अन्य युवा उद्यमी मौजूद रहे। यहां पर लोगों को कढ़ी चावल, सब्जी पूरी आदि भोजन प्रसाद के रूप में निःशुल्क वितरित किया गया। यहां पर सैंकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। 

इसे भी पढ़ें:  गुरु परंपरा हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर-ममता अग्रवाल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *