कबड्डी खिलाड़ी दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत से हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक गांव में दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत हो जाने और परिजनों के द्वारा दोनों ही बहनों का अंतिम संस्कार चुपचाप कर दिये जाने के मामले का खुलासा होने से पुलिस में हड़कम्प मच गया। इस गांव में घटना के छह दिन बाद पुलिस पहुंची और दोनों मृतक बहनों की मौत के बारे में उनके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अन्य परिजनों से भी मौत वाली उस रात को हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। पुलिस अभी इस प्रकरण में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है, पुलिस अफसरों का केवल इतना कहना है कि संदिग्ध मौत की सूचना के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक दोनों बहन कबड्डी की खिलाड़ी थीं और बुढ़ाना के कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती थीं।

जनपद के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर सागडी में दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस के सामने आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस भी दो सगी बहनों की एक ही रात में मौत हो जाने और इसके बाद परिजनों के द्वारा गुपचुप तरीके से उनका अंतिम संस्कार कर देने की सूचना मिलने के भी सतर्क हो गई और गांव में पहुंचकर जहां मृतक युवतियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो वहीं अन्य परिजनों से सभी मामले में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय करते हुए गांव में लगाया है ताकि सही जानकारी सामने आ सके। इसके साथ ही आस पडौस के लोगों से भी पुलिस द्वारा पूछताछ करने की खबर सामने आई है। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कोई भी सटीक जानकारी देने से बच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर को कूड़ा घर बनाने पर कंपनी के एमडी पर भड़की ईओ प्रज्ञा सिंह

सूत्रों के अनुसार गांव गढमलपुर सागडी निवासी दो सगी बहनें बुढ़ाना के एक डिग्री कॉलेज में स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती थी। बताया गया है कि 17 जनवरी की रात्रि में दोनों बहनों के बीच घर में ही मोबाइल फोन को लेकर आपसी विवाद हुआ। परिजनों ने दोनों को डांटकर सुला दिया था। दोनों बहने उस रात सो गई तो फिर अगली सुबह वो नहीं उठी और बिस्तर पर ही उनको मृत पाया गया। इसमें सूत्रों का कहना है कि दोनों ने ही रात्रि में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था और उसी के प्रभाव के कारण उनकी रात्रि में मौत हो गई। सवेरे जब परिजनों ने दोनों बहनों को मृत पाया तो उनके भी होश उड़ गये थे। दोनों बहनों की मौत की सूचना पुलिस को दिये बिना ही परिजनों ने दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों बहनें कबड्डी की खिलाड़ी बताई गई हैं। वो इसके लिए प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहीं थी। वहीं सूत्रों के अनुसार बहनों की मौत को लेकर उनके पिता भी आरोप लगे हैं। उनकी मौत को ऑनर किलिंग के रूप में भी देखा जा रहा है, लेकिन इसके लिए कोई साक्ष्य अभी सामने नहीं आये हैं। पुलिस ने गुरूवार को भी इस प्रकरण में परिजनों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस अफसर इसमें कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि गांव में दोनों बहनों की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हो रही हैं। पुलिस सूत्रों का इतना ही कहना है कि दो बहनों की मौत की सूचना के बाद पूछताछ कर छानबीन की जा रही है। इस प्रकरण में सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद एसपी देहात आदित्य बंसल ने वीडियो बाइट जारी करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर के अनुसार गांव गढ़मलपुर सागडी में दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। सभी तथ्यों को लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  अचानक लगे कैंटर के ब्रेक, डीजे और जनरेटर में दब गए कांवडिए, एक की मौत

Also Read This

भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीने में लगी गोली 

मथुरा- वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को बाइक सवार हमलावरों ने घेरकर सीने में गोली मार दी। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल ली गई है और पुलिस जमीनी विवाद के एंगल से मामले की जांच करते हुए सात आरोपियों की तलाश में जुटी है। वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। उनके सीने से 32 बोर गोली निकली है। हमलावरों की तलाश में दो थानों की पुलिस जुटी है। वनखंडी क्षेत्र स्थित व्यास घेरा निवासी प्रमेंद्र गोस्वामी

Read More »

चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

सहारनपुर/चिलकाना। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव गयाजुद्दीनपुर निवासी किसान ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जे के प्रयास, गेहूं की फसल और पॉपलर के पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। किसान रामपाल पुत्र रामसिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि वह खसरा संख्या 603, 604 और 605 की भूमि का वैध भूमिधर है। आरोप है कि कुछ नामजद लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। किसान ने अपने शिकायती पत्र में हल्का लेखपाल पर भी मिलीभगत

Read More »

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मांगा विशेष बजट

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की बजट में वृद्धि की मांग, मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण मुजफ्फरनगर। लखनऊ स्थित ऊर्जा भवन में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर जनपद मुज़फ्फरनगर के समग्र एवं सुनियोजित विकास, विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “स्मार्ट सिटी” के रूप में विकसित करने हेतु जो बजट पास है उससे अलग विशेष बजट वृद्धि की मांग रखी। उन्होंने

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे पर भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि मधु गोयल ने अपने संबोधन में कहा-मां परिवार और समाज की आधारशिला होती है तथा वह बच्चों की सर्वश्रेष्ठ गुरू मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर शुक्रवार को एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित मंचीय प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के महत्व को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों में अपनी माताओं के प्रति आदर, प्रेम एवं कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। एम.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मधु गोयल का आगमन हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मुख्य

Read More »

नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर पुलिस ने 5 मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा, करीब 13 किलो अवैध नशीला पदार्थ बरामद मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 998 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसमें डोडा पोस्त और गांजा शामिल है, बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा

Read More »