दद्दो गैंग के शातिर ने एसटीएफ को मुजफ्फरनगर तक दौड़ाया

मुजफ्फरनगर। दिल्ली से चुराई गई एक ब्रेजा कार की डिलीवरी देने के लिए मुजफ्फरनगर आ रहे सुक्को और दद्दो गैंग के शातिर बदमाश ने एसटीएफ के जांबाजों को मेरठ से मुजफ्फरनगर तक खूब दौड़ाया, आखिरकार मल्ल यु( रूपी मुठभेड़ के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने एसटीएफ मेरठ की टीम के साथ मिलकर इस शातिर को दबोच लिया और उसके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी ब्रेजा कार भी बरामद करने में सफलता पाई।

सीओ सिटी एएसपी ब्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के नेतृत्व में गुरूवार को पुलिस व एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर अभियुक्त को बुढ़ाना मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक ब्रेजा कार बरामद की गयी। सीओ ने बताया कि एसटीएफ मेरठ की टीम को छह नवम्बर की देर रात मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि थाना लिसाड़ी गेट मेरठ में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त एक चोरी की कार को लेकर मेरठ से मुजफ्फरनगर की जा रहा है। सूचना पर मेरठ एसटीएफ टीम द्वारा उक्त कार की पीछा किया गया लेकिन शातिर बदमाशा उनकी रेंज से काफी आगे निकला तो एसटीएफ मेरठ की टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर को घटनाक्रम के बारे में बताया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल बुढ़ाना मोड पर बैरियर लगाकर चैकिंग की गयी तथा मेरठ एसटीएफ द्वारा बतायी गयी कार को रोका गया। कार चला रहे व्यक्ति द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम उजैर पुत्र दिलशाद निवासी पटेल नगर थाना, देहली गेट जनपद मेरठ बताया।

इसे भी पढ़ें:  नगर में चैकिंग के नाम पर वाहन चालकों के उत्पीड़न पर रोष

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त उजैर द्वारा बताया गया कि उनका वाहन चोरी करने का एक संगठित गिरोह है। हमारे द्वारा अलग-अलग स्थानों से कारों की चोरी की जाती है तथा उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। उसने यह कार पांडवनगर दिल्ली से चोरी की थी तथा आज वह चरथावल रोड पर शनिधाम मन्दिर के पास एक व्यक्ति को कार की डिलीवरी देने आया था कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उजैर कुख्यात सुक्को व दद्दो गैंग का सक्रिय सदस्य तथा शातिर वाहन चोर अभियुक्त है, जिसके द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहन चोरी की घटना कारित की गयी हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में लगी हुई है। इस शातिर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक जयवीर सिंह एसटीएफ, उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह नागर व आशीष खोखर थाना कोतवाली नगर, एसटीएफ मेरठ से हैड कांस्टेबल रकम सिंह, आकाशदीप, रोमीश तोमर और भूपेन्द्र, हैड कांस्टेबल इसरार और कांस्टेबल अरविन्द कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के घर लगा भाजपाइयों का मेला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजितस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के घर लगा भाजपाइयों का मेलावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के घर लगा भाजपाइयों का मेलाभाकियू

Read More »