प्रयागराज में BJP नेता रणधीर सिंह की हत्या: 9 दिन बाद भी मोबाइल फोन पुलिस की पकड़ से बाहर

प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या, पुलिस ने राम सिंह को गिरफ्तार किया
प्रयागराज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या, पुलिस ने राम सिंह को गिरफ्तार किया

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रणधीर सिंह की हत्या को 9 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक उनका मोबाइल फोन बरामद नहीं कर सकी है। यह मामला लगातार नए खुलासों के चलते और पेचीदा होता जा रहा है।

हत्या प्रयागराज में, गाड़ी चित्रकूट में छोड़ी

पुलिस जांच के अनुसार, रणधीर सिंह की हत्या प्रयागराज में हुई थी। घटना के बाद आरोपी अपनी स्कॉर्पियो कार चित्रकूट में छोड़कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी राम सिंह ने पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली बातें बताईं।

इसे भी पढ़ें:  MGPS में इस बार, आंखों के साथ दर्द का भी उपचार

आरोपी का कबूलनामा: “मोबाइल उदय ले गया”

राम सिंह ने पुलिस कस्टडी में कबूल किया कि हत्या के बाद रणधीर सिंह का मोबाइल उसके साथी डॉ. उदय यादव अपने साथ ले गया। मोबाइल लॉक था, जिसे मृतक की उंगली का फिंगरप्रिंट लगाकर खोला गया।

जांच में सामने आया कि मोबाइल की गैलरी में उदय को उसकी पत्नी अंजली यादव की कई निजी तस्वीरें रणधीर सिंह के साथ मिलीं। इनमें से कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें देखकर उदय बेकाबू हो गया और रणधीर सिंह की हत्या को और क्रूर तरीके से अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

Also Read This

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी की आवाज बनकर सीएम योगी से मिले पूर्व विधायक प्रमोद उटवालराजकुमार तिवारी ने कहा कि

Read More »