ऑपरेशन सवेराः तीन जिलों में 104 तस्कर गिरफ्तार, 13.30 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

एक मादक पदार्थ तस्कर को हो चुकी है एक साल की सजा, 6.556 किलोग्राम स्मैक बरामद, 7,800 नशीली गोलियां भी जब्त

मुजफ्फरनगर। नशे के काले कारोबार को लेकर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की पुलिस ने अब तक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान में अभी तक तीनों जिलों में कुल 104 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग 13.30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान 6.556 किलोग्राम स्मैक सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ पकड़े गए हैं और एक मादक पदार्थ तस्कर को सजा दिलाने में भी पुलिस सफल रही।
सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार व प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत अब तक की कार्यवाही ने नशे के जाल को फैलाने वाले तस्करों को बड़ा झटका दिया है। डीआईजी रेंज अभिषेक सिंह ने 04 सितंबर 2025 तक परिक्षेत्र के तीनों जनपदों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण अपनी विभागीय सोशल माइक्रो साइट एक्स पर पोस्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देव

इसके अनुसार संयुक्त रूप से तीनों मिलों में इस अभियान के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी और कारोबार करने के आरोप में 104 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 13 करोड़ 30 लाख 35 हजार 370 रुपये मूल्य के मादक पदार्थों की बरामदगी की है। इसके अलावा पुलिस ने 6.556 किलोग्राम स्मैक और 7,800 नशीली गोलियां भी जब्त की हैं। जनपद शामली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक अभ्यस्त अपराधी जितेन्द्र उर्फ जित्ता पुत्र पीतम सिंह निवासी ग्राम किवाना, थाना काँधला को गैंगस्टर एक्ट में जिला कारागार मुजफ्फरनगर में एक वर्ष के लिए निरुद्ध कराया है।
मुजफ्फरनगर पुलिस को रेंज में दूसरा स्थान
ऑपरेशन सवेरे में कार्यवाही के लिए सहारनपुर रेंज के तीनों जनपदों में मुजफ्फरनगर पुलिस को दूसरा स्थान मिला है, जबकि सहारनपुर पुलिस कार्यवाही के मामले में टॉप पर है। आंकड़ों के अनुसार मुजफ्फरनगर पुलिस ने 4 सितम्बर की कार्यवाही में मादक पदार्थ की तस्करी व कारोबार में लिप्त 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें:  चोरों ने मचाया तांडव, एक ही रात में किसानों की 8 ट्यूबवेलों पर चोरी
खतौली पुलिस द्वारा पकड़े गये चार मादक पदार्थ तस्करों के साथ एसएसपी व अन्स अफसर।

इनके कब्जे से 05 करोड़ 44 लाख 49 हजार 970 रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किये हैं। इनमें 05 करोड़ 30 लाख 40 हजार रुपये कीमत की 2.652 किलोग्राम स्मैक, 10 लाख 57 हजार 650 रुपये का 42.306 किलोग्राम गांजा, 89 हजार रुपये कीमत की 890 ग्राम चरस, 87 हजार 520 रुपये का 10.94 किलोग्राम डोडा चूर्ण और 01 लाख 75 हजार 800 रुपये कीमत की 586 ग्राम अफीम की बरामदगी शामिल है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि यह संयुक्त कार्रवाई नशा तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के साथ-साथ युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है। यह ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एमपीएल-2 का काउंट डाउन शुरू, खिलाड़ियों की नीलामी

Also Read This

देवबंद बारात फायरिंग वीडियो: खेड़ा मुगल में डीजे ट्रॉली पर युवकों द्वारा फायरिंग का दावा; सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल, पुलिस ने पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए

देवबंद। देवबंद बारात फायरिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो को गांव खेड़ा मुगल में शनिवार को आई एक बारात का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक डीजे ट्रॉली पर चढ़े दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें:  एक पेड़, भविष्य में सुरक्षित जीवन की गारंटीः कपिल देवजानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा मुगल निवासी नीटू की बहन की बारात छुटमलपुर से आई थी। बारात में डीजे की धुन पर नाचते हुए कुछ युवक ट्रॉली पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवकों ने तमंचे

Read More »

मुजफ्फरनगर में छबील-शीतल पेय वितरण: श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार का आयोजन; गीता पाठ के बाद शुभारंभ, करीब एक हजार राहगीरों ने पेय ग्रहण किया

मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से दक्षिणी सिविल लाइंस स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में छबील और शीतल पेय वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन एडवोकेट अमर कांत गुप्ता की माता की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाली गली स्थित 202 ए, दक्षिणी सिविल लाइंस के कृष्णा कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुरुआत में उपस्थित लोगों ने “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” महामंत्र का जाप किया और अष्टादश श्लोकी गीता पाठ किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एमपीएल-2 का काउंट डाउन शुरू, खिलाड़ियों की नीलामीइसके बाद वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार गुप्ता और श्याम लाल बंसल ने संयुक्त

Read More »

सपा में टूट पर राजभर के दावे को केशव ने नकारा: बोले- भाजपा को सपा के नेताओं की जरूरत नहीं

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा में टूट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को समाजवादी पार्टी के किसी सांसद या विधायक को शामिल करने की आवश्यकता नहीं है। शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य से ओम प्रकाश राजभर के उस दावे पर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने सपा के कई सांसदों और विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने वाले योग्य कार्यकर्ता हैं और

Read More »

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में हादसाः जलालाबाद चेयरमैन के भाई-भाभी की मौतपुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए मेरठ के

Read More »

पीएनजी गैस सप्लाई का शुभारंभ, विधायक मदन भैया ने कराया लोकार्पण

खतौली, नगर के दयालपुरम कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा बिछाई गई पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) लाइन का शनिवार को विधायक मदन भैया ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं आधारशिला कार्यक्रमों में भी भाग लिया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे भी पढ़ें:  फुलत के मदरसा लिलबनात में सालाना इम्तिहान के नतीजे घोषित, छात्राओं को मिले रिजल्ट कार्डउन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही

Read More »

देवबंद के तल्हेड़ी में युवक का शव: परिजनों ने बिना शिनाख्त मोर्चरी भेजने का आरोप; चौकी पर हंगामा, हाईवे जाम की कोशिश, सीओ बोले जांच जारी

देवबंद। तल्हेड़ी में युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तल्हेड़ी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि 22 वर्षीय गुरमीत के शव को  शिनाख्त कराए बिना मोर्चरी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया। बेगमपुर निवासी गुरमीत एक हलवाई के यहां मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे तल्हेड़ी बुजुर्ग-पनियाली मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बुजुर्ग व्यापारियों के लिए सरकार से मांगी पेंशन योजनादोपहर करीब 12 बजे पनियाली

Read More »