बिना माँगे “जहन्नुम का टिकट” कटवाएंगे: CM योगी का कड़ा अल्टीमेटम

बलरामपुर में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की हालिया घटना को लेकर अराजक तत्वों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अराजकता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो लोग समाज का माहौल बिगाड़ेंगे, उन्हें “बिना मांगे जहन्नुम का टिकट” मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  बरेली में ‘I Love Muhammad’ विवाद पर हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर संभाला हालात

योगी ने कहा कि “लातों के भूत बातों से नहीं मानते। कुछ लोगों को लगता है कि सरकार पहले जैसी झुककर काम करेगी, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। जिनके हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए, उनके हाथों में नफरत फैलाने वाले पोस्टर थमाए जा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते आठ वर्षों में जो लोग कुछ नहीं कर पाए, वे अब समाज को बांटने के नए तरीके निकाल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी विकास योजनाओं में व्यवधान डालेगा या त्योहारों के समय माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो वही विकास उनके विनाश का कारण बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  वो भूल गया यूपी में किसकी सत्ता है... बरेली हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा को CM योगी की चेतावनी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग “गजवा-ए-हिंद” जैसे नारे लगाकर देश के भीतर सांप्रदायिक जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “भारत की धरती महापुरुषों की भूमि है। यहां गजवा-ए-हिंद जैसी सोच को पनपने की इजाज़त कभी नहीं मिलेगी। ऐसे ख्वाब देखना भी जहन्नुम जाने का टिकट है।”

मुख्यमंत्री ने जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का जिक्र करते हुए कहा कि समाज को धोखा देने वाले पापी चाहे जितना भी पाप छिपाने की कोशिश करें, अंततः उनका पाप उजागर होकर ही रहेगा। उन्होंने चेताया कि “जो लोग भारत में रहकर भारत-विरोधी या हिंदू-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें यह देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।”

योगी ने कहा कि ड्रोन चोरी और अफवाहों के नाम पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »