महिला ASI सेवा से बर्खास्त, इतना ब्लैकमेल किया…. टीआई ने कर ली आत्महत्या

इंदौर- इंदौर के बहुचर्चित टीआई हाकम सिंह आत्महत्या मामले में, मध्य प्रदेश शासन ने एएसआई रंजना खोड़े को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। जांच में यह साबित हुआ कि रंजना टीआई को ब्लैकमेल कर रही थी।
शहर के चर्चित टीआई हाकम सिंह पंवार आत्महत्या मामले में सवा तीन साल बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्य प्रदेश शासन ने आरोपी महिला असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) रंजना खांडे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक उच्च-स्तरीय विभागीय जांच में यह साबित हुआ है कि रंजना ने टीआई हाकम सिंह पंवार को ब्लैकमेल किया। इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। बर्खास्तगी के आदेश से पहले तक रंजना धार जिले में पदस्थ थी।

इसे भी पढ़ें:  समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता...नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

क्या था पूरा मामला?- यह घटना जून 2022 की है। भोपाल के श्यामला हिल्स थाने के टीआई हाकम सिंह पंवार इंदौर के रीगल चौराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आकर महिला SI रंजना खांडे के साथ कॉफी पी रहे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और TI ने अचानक गोली चला दी। कंट्रोल रूम के बाहर दो फायर की आवाज सुन अन्य पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो वहां कार के पास TI हाकम सिंह पवार और SI रंजना लहूलुहान पड़े थे। पुलिसकर्मियों ने समझा कि दोनों को किसी ने गोली मारी है। जब वे पास पहुंचे तो माजरा समझ आया। TI के पैरों के पास उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी हुई थी। जब महिला तो हिलाया तो वह उठकर बैठ गईं और सड़क पर आ गईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस हमले में रंजना के कान के पास से गोली निकलने के कारण वह बच गई थी, जबकि टीआई की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  अंतिम मतदाता सूची 2026: 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *