मुजफ्फरनगर-कुष्ठ आश्रम मंदिर के पुजारी को दुकानदारों ने पीटा

पुजारी ने दुकानदारों पर लगाया हमला करने का आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुरी में स्थिति कुष्ठ आश्रम के राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

रुड़की रोड स्थित रामपुरी में कुष्ठ आश्रम परिसर में बने राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि पुजारी मंदिर परिसर में ही रहते हैं। यह मंदिर उस स्थान पर बना हुआ है जहां बड़ी संख्या में कुष्ठ रोगी निवास करते हैं। पुजारी का आरोप है कि मंदिर के पास स्थित कुछ दुकानदारों के साथ आए दिन विवाद होता रहता है। इसी विवाद के चलते दुकानदारों ने उनके साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग पुजारी के समर्थन में एकत्र हो गए और मंदिर परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुजारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  धोखाधड़ी-सऊदी से किया फोन, बीमारी के बहाने ठग लिए 1.69 लाख

इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की और कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी दुकानदारों से भी पूछताछ की। इस दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों के सामने भी आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  58 गांवों से दूर हुई टीबी की बीमारी, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित

मंदिर में घुसकर युवक ने दान पात्र तोड़ा, हजारों रुपये चोरी, मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में घुसकर युवक द्वारा दान पात्र तोड़कर नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। मंदिर के केयरटेकर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम किनौनी निवासी दीपक कुमार पुत्र सोमपाल ने थाना शाहपुर में दी शिकायत में बताया कि वह मंदिर की देखरेख करता है। मंदिर में पिछले चार-पांच माह से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा दान पात्र में रखा हुआ था। आरोप है कि 3 मार्च 2026 को सुबह करीब 5 बजे देवेन्द्र उर्फ रावण पुत्र शोभाराम मंदिर में घुस आया। उसने पूजा गृह का ताला तोड़कर दान पात्र में रखे करीब 8 से 10 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गया।
पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान देवेन्द्र उर्फ रावण पुत्र शोभाराम के रूप में की गई है। केयरटेकर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  स्वच्छता को अपनाना ही सच्ची देशभक्तिः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  आई लव मौहम्मदः वीडियो वायरल के बाद बुढ़ाना पहुंचे डीएम

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शामिल हुए 11 गांवों में अब

Read More »