मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई घायल, हमलावरों पर मुकदमा

मल्हूपुरा में नमाज के लिए जाते समय पिता-पुत्र पर हमला, जडौदा के युवकों को मेले में लाठी-डंडों से पीटा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। एक घटना सिविल लाइन क्षेत्र के मल्हूपुरा मोहल्ले में हुई, जहां नमाज के लिए जा रहे पिता-पुत्र पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दूसरी घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के लच्छेड़ा गांव में लगे मेले में हुई, जहां मोटरसाइकिल लेने पहुंचे दो युवकों को लाठी-डंडों से पीट दिया गया। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी यूसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मार्च 2026 को वह अपने पिता शाकिर और भाई इकराम के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में सलमान, सुहेल, आरिश, आदिल, शाहरुख, जूली और आमिर निवासीगण मल्हूपुरा ने एक राय होकर उनके पिता और भाई पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शाकिर और इकराम को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी कार्रवाई: ACP कोतवाली हटाए गए, मूलगंज इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

दूसरी घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। जडौदा निवासी अनिकेत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 मार्च 2026 की शाम करीब पांच बजे उसका छोटा भाई अंकित अपने साथी अतुल के साथ मोटरसाइकिल से लच्छेड़ा गांव में लगे घाट मेले में गया था। मेले में अंकित ने अपनी मोटरसाइकिल एक परिचित के पास खड़ी कर दी और दोनों मेला देखने लगे। मेला देखने के बाद जब अंकित और अतुल मोटरसाइकिल लेने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आयुष, डा. नितिश, जुगल और कमल निवासी लच्छेड़ा ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दोनों युवकों को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जडौदा गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने अंकित और अतुल का मेडिकल कराने के बाद मंसूरपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ओयो होटल में हो रहे थे गलत काम, एसडीएम पहुंची और....

Also Read This

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ओयो होटल में हो रहे थे गलत काम, एसडीएम पहुंची

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू की आवाज पर किसानों ने किया मुख्यालय

Read More »