IGRS-जनशिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर साबित हुआ फिसड्डी

सितम्बर माह की आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट में 45वें स्थान पर लुढ़का टॉप टेन में रहने वाला जनपद

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर जारी की गई सितंबर 2025 की आईजीआरएस मासिक रिपोर्ट ने एक बार फिर मुजफ्फरनगर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी टॉप-10 में गिना जाने वाला यह जनपद अब सीधे 45वें स्थान पर लुढ़क गया है। जन समस्याओं के समयबद्ध समाधान के जिस मॉडल को लेकर सरकार गंभीर है, उसी में मुजफ्फरनगर जनपद का यह प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया है।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपदों में जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेन्स रिड्रेसल सिस्टम) की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट सितम्बर 2025 के लिए जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर जनपद एक बार फिर पिछड़ गया है और राज्य में 45वें स्थान पर आ गया है। जहां पहले यह जनपद शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के लिए शीर्ष स्थानों पर गिना जाता था, वहीं अब लगातार प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा लगातार विभागीय स्तर पर सख्ती दिखा रहे हैं, लेकिन फिर भी इस मामले में विभागीय प्रदर्शन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सख्त

आईजीआरएस शिकायत निवारण के लिए अगस्त माह की जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान अर्जित किया था, जबकि जिले के प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इसमें राजस्व विभाग में शिकायतों का लंबित रहना मुख्य कारण बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि मुजफ्फरनगर सहित मंडल के जिलों में प्रशासनिक स्तर पर लचर निगरानी, समन्वय की कमी, और समय पर जवाबदेही तय न होना प्रदर्शन में गिरावट का कारण है। प्रशासन को चाहिए कि वह आईजीआरएस निस्तारण प्रणाली की समीक्षा करे, जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे और सुधारात्मक कदम तत्काल उठाए।
सहारनपुर मण्डल के तीनों जिलों का प्रदर्शन खराब
आईजीआरएस मूल्यांकन के लिए शासन द्वारा जारी की गई सितम्बर माह के प्रदर्शन की रिपोर्ट के आधार पर मुजफ्फरनगर मंडल के अन्य जनपदों का भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। शामली जिला 51वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि सहारनपुर भी 45वें पायदान पर रहा। इससे स्पष्ट है कि पूरा मंडल आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। वहीं लखीमपुर खीरी जिले ने बेहतरीन कार्य करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिले में जन शिकायतों का प्रभावी व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया। उनके कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था की सराहना की जा रही है, जिससे अन्य जिलों के लिए यह एक मॉडल बनता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार बलरामपुर जिला दूसरे, जबकि बरेली तीसरे स्थान पर रहा। इन जिलों ने शिकायतों के समाधान में तेजी और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

Also Read This

मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत, 20 घायल

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई हैए जबकि 20 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई है। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच मजदूरों की मौत हुई है। वहींए 20 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। उपचार जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना स्थल की तस्वीर काफी भयावह हैं।

Read More »

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  शहर की स्वच्छता और निर्माण गुणवत्ता पर पालिकाध्यक्ष

Read More »