नोबेल शांति सम्मान न मिलने पर बौखलाए ट्रंप ने चीन पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ

चीनी- नोबेल न मिलने से ट्रंप बौखला गए हैं…और उन्होनें ऐसा कदम उठाया है जिसने दुनिया के दो शक्तिशाली देशों के बीच फिर से तल्खियां बढ़ा दी है। ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने का गुस्सा चीन पर उतारा है. जी हां, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. इतना ही नहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत और मुलाकात की संभावनाओं को भी डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि चीनी प्रोडक्ट पर 100 फीसदी टैरिफ 1 नवंबर 2025 से लागू होगा.ट्रंप ने नए टैरिफ का एलान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए किया। इसमें उन्होंने लिखा कि 1 नवंबर 2025 से (या पहले, चीन की किसी भी नई कार्रवाई के आधार पर) अमेरिका चीन से सभी आयात पर 100% टैरिफ लगाएगा, जो वर्तमान में भुगतान किए जा रहे किसी भी टैरिफ के ऊपर होगा।अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, चीन की इस कार्रवाई ने अमेरिका को मजबूर किया कि वह कठोर उपाय करे और सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर तथा अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की जाए। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की यह कार्रवाई केवल अमेरिकी हितों के लिए है और अन्य देशों के लिए अलग से निर्णय लिया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में चीन से अमेरिका आयातित लगभग हर उत्पाद पर पहले से ही भारी टैरिफ लागू हैं। इस समय औसत प्रभावी टैरिफ दर लगभग 40% है, जिसमें स्टील और एल्यूमीनियम पर 50% और उपभोक्ता वस्तुओं पर 7.5% तक शुल्क शामिल है। इससे पहले उन्होंने दक्षिण कोरिया की आगामी यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अब इस मुलाकात का कोई कारण नहीं दिखाई देता। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चीन ने रेयर अर्थ पर प्रतिबंध जारी रखा तो और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा था कि, हम जिन नीतियों पर विचार कर रहे, उनमें से एक है- अमेरिका में आने वाले चीनी उत्पादों पर टैरिफ में भारी वृद्धि। कई अन्य प्रति-उपाय भी हैं, जिन पर गंभीरता से विचार हो रहा। ट्रंप ने कहा था कि चीन बहुत आक्रामक होता जा रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर चिप्स, लेजर और अन्य तकनीकों में इस्तेमाल होने वाली धातुओं और दुर्लभ चुंबकों तक पहुंच को सीमित कर दुनिया को बंदी बना रहा है। ट्रंप ने पोस्ट किया, मैंने राष्ट्रपति शी से बात नहीं की है, क्योंकि ऐसा करने का कारण नहीं था। यह न केवल मेरे लिए, बल्कि मुक्त विश्व के सभी नेताओं के लिए वास्तविक आश्चर्य था। गौरतलब है कि चीन ने दो दिन पहले ही रेयर अर्थ (दुर्लभ खनिज) और उनसे जुड़ी तकनीकों के निर्यात पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी। दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत रेयर अर्थ खनन में चीन का योगदान है। वैश्विक रेयर अर्थ प्रसंस्करण का लगभग 90% भी चीन के नियंत्रण में है। ऐसी सामग्रियों तक पहुंच वाशिंगटन और बीजिंग के बीच व्यापार वार्ता में विवाद का एक प्रमुख मुद्दा है। बता दें, साल की शुरुआत में घोषित आयात करों के बाद अमेरिका और चीन व्यापार वार्ता में बढ़त हासिल करने की होड़ में हैं। स्विट्जरलैंड और यूनाइटेड किंगडम में वार्ता के बाद दोनों देश टैरिफ कम करने पर सहमत हो गए, फिर भी तनाव है, क्योंकि चीन ने अमेरिका की दुर्लभ मृदा तक पहुंच को प्रतिबंधित करने की कोशिश की, जिसका खनन कठिन है और जो अमेरिकी प्रौद्योगिकियों की विस्तृत शृंखला के लिए जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  दरगाह में लाइसेंस अनिवार्यता पर विवाद गरमाया, यह तुगलकी फरमान नहीं मानेंगे: सरवर

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »