सहारनपुर- अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकीआज दारुल उलूम देवबंद पहुंचे हैं। संस्था प्रशासन ने उनकी अगवानी के लिए 15 प्रमुख उलमा की सूची जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। महिला पत्रकारों को खास नियम फॉलो करने होंगे। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्ताकी आज भारत के सबसे प्रतिष्ठित इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद पहुंचे हैं। संस्था प्रशासन ने उनकी अगवानी के लिए 15 प्रमुख उलमा की सूची जारी की है। मुत्ताकी का काफिला दिल्ली से सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुआ है और वे तकरीबन 12 बजे देवबंद पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में कड़े इंतजाम किए हैं। मुत्ताकी का स्वागत दारुल उलूम की विशालकाय गोलाकार लाइब्रेरी में किया जाएगा। मौलाना अमीर खान मुत्ताकी अफगानिस्तान में तालिबान शासन के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। वर्ष 2021 में सत्ता संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। वे छह दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं और शुक्रवार को दिल्ली में कई अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार, दारुल उलूम में मौजूद महिला पत्रकारों से कहा गया है कि वे कार्यक्रम के दौरान परदा करके अलग स्थान पर बैठें। संस्था ने इसे परंपरागत व्यवस्था का हिस्सा बताया है।

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में
शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली





