मीनाक्षी स्वरूप के विकास विजन पर पालिका बोर्ड ने लगाई मुहर

250 नई सड़कों के निर्माण, 3000 स्ट्रीट लाइट और पेयजल सुधार के बड़े कार्य कराने को स्वीकृति

मुजफ्फरनगर। शहर की विकास यात्रा को नई रफ्तार देने के लिए नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लगभग 80 करोड़ रुपये की विशाल नगरीय विकास योजना को धरातल पर लाने के लिए बोर्ड की सहमति प्राप्त कर ली है। सोमवार को टाउनहाल स्थित सभागार में हुई नगर पालिका बोर्ड की बहुप्रतीक्षित बैठक में 128 प्रस्ताव वाला बड़ा एजेंडा लाइट खरीद, आवारा पशु और कम्प्नी बाग के पेड़ कटान प्रकरण पर हुए हंगामे के बीच सहमति से पारित हो गया। मीनाक्षी स्वरूप ने इस एजेंडे के सहारे शहर के भविष्य में एक चहुंमुखी विकास के एजेंडे को प्रस्तुत किया। विकास योजना के अंतर्गत शहर के 55 वार्डों में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक विकास कार्य कराए जाएंगे, जिसमें सड़क निर्माण, जल निकासी के लिए नाली निर्माण होंगे तो वहीं करीब 30 करोड़ रुपये पेयजल सुधार, पथ प्रकाश व्यवस्था को संवारने और कर्मचारियों के हितों तथा अन्य कार्र्यों पर खर्च किये जायेंगे। फैंसी लाइटों से शहर की प्रमुख सड़क भी जगमग रोशन होंगी।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में सोमवार को टाउनहाल सभागार में हुई बोर्ड मीटिंग में उनके कार्यकाल का अब तक सबसे बड़ा विकास एजेंडा पेश किया गया। इसमें प्रमुख तौर पर सड़क निर्माण, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था सुधार के कार्य शामिल किये गये हैं। करीब दो साल से नई लाइटों की खरीद का मामला शिकायतों और जांच में अटक जाने के कारण बोर्ड में लाइट खरीद के लिए लाये गये सभी प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किये गये।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौत

पालिकाध्यक्ष ने लाइट खरीद के साथ ही हाईमास्ट लाइट, फैंसी स्ट्रीट लाइट और सेमी हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए अलग अलग प्रस्ताव शामिल किये हैं। इनमें एटूजैड चौराहा, सुरेन्द्र नगर कालोनी चौराहा, नई मंडी चौराहा सहित अन्य पांच स्थानों पर 16 मीटर हाईमास्ट लाइट लगेंगी। नई मंडी, गांधी कालोनी, पटेलनगर, गांधीनगर, कूकड़ा, प्रेमपुरी ईदगाह, हनुमान चौक आबकारी रोड, अंसारी रोड, सदर बाजार में 72 से 84 वॉट की सिंगल हैंड एलईडी फैंसी लाइट लगाने की योजना है। 75 और 45 वॉट की करीब 3000 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदने के प्रस्ताव भी मंजूर हो गये। इसके साथ ही पालिका में सीमा विस्तार के बाद कार्य विभाजन के प्रस्ताव को भी बोर्ड ने अपनी हरी झंडी दी है। इसमें पालिका के वर्तमान में बने 55 वार्डों को 8 हल्कों के बजाये 12 हल्कों में विभाजित करने का प्रस्ताव है, ताकि कर्मचारियों पर कार्य का बोझ कम होने के साथ ही लोगों को सुलभ व्यवस्था बने। इसमें सभासदों ने कहा कि कुछ विस्तारित क्षेत्र छूट गये हैं, इनको भी शामिल किया जायेगा। अचल सम्पत्ति नामांतरण के लिए अंतिम निर्णय के अभाव में लटकी 650 दाखिल खारिज की पत्रावलियों का निस्तारण कराने के लिए बोर्ड द्वारा अधिशासी अधिकारी को अधिकार देने का निर्णय लिया है। अब इनका निस्तारण भी तेजी से किया जायेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बोर्ड मीटिंग संपन्न होने के बाद कहा कि आने वाले महीनों में शहरवासियों को जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आज पालिका बोर्ड ने सर्व सहमति से एक राय होकर शहर के चहुंमुखी विकास के लिए विकास विजन पर निर्णय लिया है। हम करीब 80 करोड़ रुपये के एजेंडे को पारित कर चुके हैं। विकास की यह योजना न केवल शहर की वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं को भी दृष्टिगत रखते हुए तैयार की गई है। पालिका बोर्ड मीटिंग में यह महत्वाकांक्षी प्रस्ताव वाला एजेंडा सदन की सहमति से पारित हुआ और शहर के विकास की राह में एक निर्णायक मोड़ भी साबित होगा। इसके लिए हम सम्पूर्ण बोर्ड का सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त करते हैं। इसमें कई बड़े निर्णय लिये गये हैं, जो जल्द से जल्द धरातल पर लाने के लिए पालिका प्रशासन आज से ही काम में जुट गया है। सबसे बड़ा काम लाइट खरीद के लिए हुआ, क्योंकि लंबे समय से यह मामला अधर में चल रहा था। अब शहर की हर गली रोशन होगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घने कोहरे से छह वाहन आपस में भिड़े; हाईवे पर लंबा जाम, कई लोग घायल

पालिका शहर में ये करा रही मुख्य कार्य

करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से 250 नई सीसी सड़कों का निर्माण
पूर्व पीएम स्व. चरण सिंह के नाम पर बनेगा चौराहा, लगेगी प्रतिमा, जिला अस्पताल में वीतराग स्वामी कल्याण देव की प्रतिमा लगेगी
पालिका कार्यालयों में कुर्सी खरीद के साथ ही अब सभागार में बदली जायेंगी सभासदों की कुर्सी, नई कुर्सी खरीदने का प्रस्ताव पारित
पेयजल आपूर्ति सुधार के लिए तीन नये नलकूप, चार स्थानों पर 10 एचपी की छोटी नलकूप और करीब तीन हजार मीटर नई पाइप लाइन
3000 नई 45 से 75 वॉट की नई एलईडी स्ट्रीट लाइट, पांच स्थानों पर हाईमास्ट लाइट, कई स्थानों पर फैंसी लाइट लगेंगी
भोपा रोड पर जीवन प्रकाश हॉस्पिटल से विश्वकर्मा चौक तक करीब 1.97 करोड़ की लागत से नाला निर्माण
कलेक्ट्रेट के पार्किंग स्थल पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य
सरकूलर रोड का निर्माण कार्य तीन हिस्सों में होगा। भगीरथी चौक से एटूजेड चौराहे तक, एटूजेड चौराहे से रेलवे क्रासिंग तक करीब चार करोड़ रुपये और नाला की दीवार बढ़ाने के लिए 12.80 करोड़ रुपये भी पालिका खर्च करेगी।
जिला अस्पताल के पास बंद कूड़ा डलावघर पर 9.58 लाख से वेंडिंग जोन, डीएम आवास के समक्ष सौन्दर्यकरण और लाइटिंग का कार्य होगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय महिला की मौत

Also Read This

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, 20 हताहत , पांच मौतों की पुष्टि

मुजफ्फरपुर- बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में कथित शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कई मरीजों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में औराई के 30 वर्षीय शशांक कुमार, कथैया की गीता देवी और तरियानी-शिवहर के 57 वर्षीय उदय कुमार, कृष्ण नंदन और चंचला कुमारी के शव की पहचान हो सकी है। करीब 20 लोगों के हताहत होने की जानकारी आई, लेकिन मौतों की संख्या पर

Read More »

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिक राड से लगा करंटः दो सगी

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »