सुभाषनगर में अधेड़ की काली करतूत — 10 रुपये का लालच देकर 11 साल की बच्ची को घर में खींचा, लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो वायरल

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक अधेड़ व्यक्ति ने 11 साल की मासूम बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर अपने घर के अंदर बुला लिया। जैसे ही आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया, बच्ची ने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किडजानिया में किया शैक्षणिक भ्रमण

बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *