इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

’महिससुर वध व राम की दीपावली पर मनमोहक भावपूर्ण प्रस्तुति की हुई सराहना’, मंत्रियों ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (आईआईए) मुजफ्फरनगर चौप्टर द्वारा होटल द मैडलिन में दीपावली उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन का कार्य आईआईए चेयरमैन अमित जैन, डिवीजन सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन नवीन जैन, मनोज अरोरा, सुधीर चंद्र गोयल, शरद जैन, विपुल भटनागर, नेशनल सेक्रेटरी कुश पुरी, वाइस चेयरमैन अमित गर्ग, दीपक सिंघल, उमेश गोयल एवं मनीष भाटिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
आईआईए चौप्टर चेयरमैन अमित जैन ने सभी सदस्य परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा कार्यक्रम में युवा उद्यमियों और महिला सदस्यों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजीव बालियान (पूर्व केंद्रीय मंत्री), कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), एडीएम (एफ) गजेंद्र कुमार, अनुराग कुमार (चीफ फायर ऑफिसर), सुल्तान सिंह (एसएचओ, साइबर क्राइम ब्रांच), गौरव चौहान (इंस्पेक्टर) तथा आईआईए सहारनपुर डिवीजनल अध्यक्ष सतीश अरोरा उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  ई-रिक्शा हादसाः टोल प्लाजा के पास पलटने से व्यक्ति की मौत

अतिथियों ने अपने संबोधन में आईआईए परिवार को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंडियन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन न केवल उद्योगों के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, बल्कि सदस्य परिवारों के बीच सौहार्द और उत्सव का वातावरण बनाए रखने हेतु ऐसे सार्थक कार्यक्रमों का आयोजन भी करता है। कार्यक्रम का आरंभ श्लोक एवं मुकुंद द्वारा गणपति वंदना से हुआ। नेशनल फेम कत्थक को ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाली करिश्मा अरोरा (पुत्री दृ मनोज अरोरा) ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत की । इसके पश्चात् कु. राजवी जैन (पुत्री स्मिता एवं चेयरमैन अमित जैन) ने महाभारत पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी, और अनुभा मित्तल (पत्नी सचिव राहुल मित्तल) ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। आईआईए महिला विंग की सदस्यों स्मिता जैन, पायल अग्रवाल, सौम्या अरोरा, पलक अग्रवाल, वंदना सिंघल, नेहा गुप्ता एवं अनन्या गोयलकृ ने बच्चों धुर्व गोयल, राघव गोयल, सन्नी आदि के साथ मिलकर महिषासुर वध की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से सराहा। युवा उद्यमियों अमन गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, राहुल मित्तल, स्पर्श अग्रवाल, नमन जैन, कार्तिक जलोत्रा, अतुल अग्रवाल, प्राचीर अरोरा, अपूर्व (राम), श्रेया (सीता) एवं प्रेरक जैन (लक्ष्मण) ने “राम की दीपावली” पर मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया, जिससे पूरा पंडाल राममय हो उठा।

इसे भी पढ़ें:  तिरंगे के साथ श्रीलंका में गूंजी भारतीय किसानों की आवाज

एआरबी बियरिंग्स के डायरेक्टर सुनील गोयल एवं बिजनेस हेड मोना द्वारा सभी सदस्य परिवारों को दीपावली उपहार भेंट किए गए, जिसमें ग्रैंड तंबोला खेल में उपहार स्वरूप डायमंड रिंग, स्वर्ण एवं रजत मुद्राएँ, सिल्वर ग्लास सहित आदि अनेक आकर्षक पुरस्कार प्रायोजित किए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। ए आर बी के डायरेटर सुनील गोयल को एडीएम एफ द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश गोयल और विपुल भटनागर ने कुशलता से किया। आईआईए सचिव राहुल मित्तल ने सभी अतिथियों और सदस्य परिवारों का स्वागत किया। कपूर थर्माकॉल के ओनर विजय कपूर द्वारा ब्रास के सिक्के वितरित किए गए। इस अवसर पर एडीएम (एफ) गजेंद्र कुमार ने आईआईए सदस्यों को जेड सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्य परिवारों को एआरबी द्वारा दीपावली गिफ्ट्स भेंट किए गए।
इस अवसर पर कृमुख्य रूप से राहुल मित्तल (सचिव), सुधीर अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), नमन जैन (सह-कोषाध्यक्ष), अमन गुप्ता (स्पेशल सेक्रेट्री), अशोक अग्रवाल, नवीन जैन, मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, शरद जैन, विपुल भटनागर, अमित गर्ग (वाइस चेयरमैन), अनुज स्वरूप बंसल, सुशील अग्रवाल, मनीष भाटिया, दीपक सिंघल, उमेश गोयल (सह-सचिव), राज शाह, अनमोल गर्ग, तुषार गुप्ता (पीआरओ), प्रेरक जैन (जॉइंट पीआरओ), अनमोल अग्रवाल (आईवाईसी कैप्टन), अरविंद मित्तल, रजत जैन, प्रवीण गोयल, राजेश गोयल, संजीव मित्तल, शमित अग्रवाल, मनीष जैन, कपिल मित्तल, अनुज कुच्छल, अंकित मित्तल (सीए), अतुल अग्रवाल (सीए), नईम चांद, अतुल जैन, डॉ. यशपाल सिंह, मुकुल गोयल, प्रमोद अरोरा, प्राचीर अरोरा, एफ.सी. मोगा, फैसल राणा, रमेश गुप्ता, विजय कपूर, विनोद जलोत्रा, मोहित गर्ग, आकाश गुप्ता आदि भारी संख्या मे उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर

Also Read This

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  परिवहन विभाग की सख्ती, ओवरलोड और नियमविहीन वाहनों पर की गई कार्रवाई, स्कूल वाहनों की अनियमितता पर जुर्माना वसूलाईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के

Read More »

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा जिला सहकारी बैंक-डॉ. सोमेन्द्र तोमरआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना,

Read More »