धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती: टीम ने कहा, ‘रूटीन चेकअप है’, अभिनेता पूरी तरह स्वस्थ

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भर्ती होने की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म जगत में चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि, अभिनेता की टीम ने स्पष्ट किया है कि धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें सिर्फ नियमित स्वास्थ्य जांच (रूटीन चेकअप) के लिए अस्पताल लाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी शीतकालीन अवकाश: 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

 

टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया— “धर्मेंद्र जी पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह एक सामान्य मेडिकल चेकअप है, जिसमें कुछ नियमित जांच और उपचार शामिल हैं।”

 

88 वर्षीय अभिनेता इससे पहले भी इस वर्ष की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उन्होंने कॉर्निया ट्रांसप्लांट (आई ग्राफ्ट सर्जरी) कराई थी। उस समय धर्मेंद्र को अपनी दाहिनी आंख पर पट्टी लगाए अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से लव मैरिज और कत्ल... एक साल में ही भर गया मन

 

फैंस की चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मेंद्र ने मुस्कुराते हुए कहा था— “मैं मजबूत हूं, अभी भी धर्मेंद्र में दम है। मेरी आंख का ऑपरेशन हुआ है, लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हूं। अपने दर्शकों और चाहने वालों को ढेर सारा प्यार।”

Also Read This

जिले के पांच थानों में दर्ज हैं ये सात मुकदमे

मुजफ्फरनगर। रालोद विधायक राजपाल बालियान ने 20 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिन मुकदमों की वापसी के लिए आग्रह किया, उनमें थाना मंसूरपुर में ग्राम सोन्टा निवासी संजय राठी, जो वर्तमान में रालोद जिलाध्यक्ष हैं के खिलाफ धारा-147, 148, 188, 341, 283 आई0पी0सी0 व 7 सी0एल0 एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा सं0-633/2013, थाना मंसूरपुर में पंकज राठी आदि के खिलाफ राजनैतिक व चुनाव प्रचार से संबन्धित धारा-147, 149, 188, 341 आई०पी०सी० व 7 सी0 एल0 एक्ट के अन्तर्गत दर्ज मु0अ0सं0-59/2014,थाना मंसूरपुर में जितेन्द्र कुमार आदि के खिलाफ धारा-147, 148, 149, 332, 353, 117 एफ० आई०पी०सी० व 7 सी0एल0 एक्ट व 132, 134 बी0 135 ए0 135 डी0 के अन्तर्गत

Read More »

छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद: क्या बदलेगी रणनीति?

नई दिल्ली में आयोजित छठा भारत-ब्रिटेन गृह संवाद में दोनों देशों ने आतंकवाद और संगठित अपराधों के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, बैठक में खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों और ब्रिटेन में सक्रिय भारत विरोधी समूहों की गतिविधियों पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सचिव (सीमा प्रबंधन) राजेंद्र कुमार ने किया, जबकि ब्रिटेन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह कार्यालय के द्वितीय स्थायी सचिव साइमन रिडली ने किया। दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस महत्वपूर्ण वार्ता में शामिल रहे। इसे भी पढ़ें:  खाद संकटः राकेश टिकैत ने सरकारों पर साधा निशाना, कहा-पूरे देश का किसान लाइन में खड़ाभारत-ब्रिटेन गृह

Read More »

रालोद-भाकियू नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की पहल

रालोद जिलाध्यक्ष और भाकियू नेत्री सहित कई नेताओं के खिलाफ दर्ज सात मुकदमों को वापस कराने की सीएम से मांग मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ सोहनबीरी सहित अन्य पार्टी नेताओं पर दर्ज सात मुकदमों को वापस कराने की मांग प्रदेश की योगी सरकार तक औपचारिक रूप से पहुंच गई है। जयंत चौधरी की पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के बाद इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाते हुए सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपना पक्ष रखा और सपा व भाजपा की सरकारों में दर्ज हुए इन मुकदमों को वापस कराने की पहल की। इसे जिले

Read More »

देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देवबंद। देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज पवित्र माह रमजान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दारुल उलूम देवबंद सहित नगर की प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नमाज के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। इसे भी पढ़ें:  पत्नी के मायके रहने से भड़का पति, बुलडोजर से ससुराल तोड़ डालामस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात देवबंद दूसरा जुम्मा नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। मस्जिदों के

Read More »

गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए पालिका ने गौ सेवक से की वसूली 

मुजफ्फरनगर। एक नाले में मिली मृत गौ माता का अंतिम संस्कार कराना एक गौ सेवक को काफी भारी पड़ गया है। नगर पालिका परिषद की टीम ने गाय के अंतिम संस्कार में जेसीबी भेजने के लिए गौ सेवक से ₹1000 की अवैध वसूली की है। गौ सेवक के पास इसके पर्याप्त साक्ष्य होने का दावा किया गया है। पालिका अधिकारी इस वसूली को जायज ठहराने के लिए यह बात कह रहे हैं कि गाय का शव पालिका सीमा से बाहर पड़ा हुआ था। इस मामले में शनिवार को टाउन हॉल में होने वाली बोर्ड मीटिंग में बड़ा हंगामा होने की संभावना प्रबल हो गई है। इसे भी पढ़ें:  रोटरी चैम्बर

Read More »

शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार दुबई में

लखनऊ। शाइन सिटी घोटाला राशिद नसीम गिरफ्तार होने की खबर से निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ा मोड़ आया है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर संयुक्त अरब अमीरात में दुबई से राशिद नसीम को हिरासत में लिया गया है। वह शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर हैं और करीब 800 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी हैं। लखनऊ की विशेष अदालत पहले ही उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर 127.98 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दे चुकी है। 554 मामलों के आधार पर शुरू हुई जांच ईडी ने यह जांच उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 554 मामलों के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि शाइन

Read More »