हंगामा और हंगामाः चिरनिद्रा लेकर इंसानियत को जगा गया अभागा उज्जवल

उज्ज्वल राणा की मौत से उबल पड़ा बुढ़ाना, डीएवी कॉलेज बंद, गेट पर छात्रों का धरना, पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में डीएवी डिग्री कॉलेज के बाहर सोमवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया जब छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के विरोध में छात्रों ने कॉलेज गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन पर मानसिक उत्पीड़न और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों के दिल्ली से उज्जवल के शव लेकर धरना स्थल पर पहुंचने से माहौल और अधिक गमगीन हो गया। कॉलेज गेट पर ताला डालकर बंद कर दिया गया है। सामाजिक और राजनीतिक दलों के नेताओं ने पहुंचकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा की मौत के बाद कॉलेज परिसर में सोमवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज गेट पर धरना शुरू कर दिया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन फीस के लिए उज्ज्वल राणा पर लगातार दबाव बना रहा था। उसको परीक्षा में बैठने की अनुमति भी प्राचार्य ने नहीं दी। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने शिकायत के बाद भी मदद नहीं की। पुलिस कर्मियों ने कॉलेज आकर उसको धमकाया और मानसिक उत्पीड़न कियां। इसी गंभीर उत्पीड़न से तंग आकर उज्ज्वल ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  दूल्हेरा गांव में चोरों का आतंकः एक ही रात में सात किसानों की ट्यूबवेल पर चोरी

सोमवार सुबह सैंकड़ों की संख्या में छात्र और छात्राएं कॉलेज गेट पर पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए धरने पर बैठ गये। उनको लोगों का भरपूर साथ मिला और कुछ ही देर में वहां पर हजारों ग्रामीण नेताओं के साथ जुट गये। दोपहर के बाद उज्ज्वल के परिजन जब दिल्ली से उसका शव लेकर लौटे, तो सीधे डीएवी कॉलेज गेट पर पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद छात्र और सामाजिक संगठनों के बीच उन्होंने शव रखकर धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर छात्रों और परिजनों की आंखें नम थीं, जबकि प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी गूंजती रही। धरना स्थल पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, सपा विधायक पंकज मलिक, जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गठवाला खाप के चौधरी राजेन्द्र मलिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत कई सामाजिक और राजनीतिक नेता पहुंचे। सभी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह केवल एक छात्र की मौत नहीं, बल्कि शिक्षा संस्थानों की संवेदनहीनता का परिणाम है। नेताओं ने आरोप लगाया कि उज्ज्वल की बहन सलोनी राणा की पहली तहरीर को बदल दिया गया और हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। किसी भी आरोपी का नाम शामिल नहीं किया गया। अब जब मामला गर्माया, तब पुलिस जांच की बात कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को किया याद

धरना प्रदर्शन के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्थानीय प्रशासन ने छात्रों से शांत रहने की अपील की और मामले की जांच तेज करने का आश्वासन दिया। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच उच्च स्तर पर कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की है कि कॉलेज प्रशासन पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, फीस वसूली की पूरी प्रक्रिया की ऑडिट हो, और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। उज्ज्वल राणा की मौत ने न केवल बुढ़ाना, बल्कि पूरे जनपद में शिक्षा संस्थानों के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उज्जवल इस अन्याय के खिलाफ खुद तो आत्मदाह कर चिर निद्रा में सो गया, लेकिन वो इंसानियत को जगाकर चला गया। वो अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने की जिम्मेदारी दे गया। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को जिले भर में फैलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  ठंड में बेसहारा लोगों के लिए राहत का उपहार लेकर निकलीं मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  ठंड में बेसहारा लोगों के लिए राहत

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 4 बेटियों सहित 15 युवाओं को मिली स्वास्थ्य विभाग में नौकरीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-झूठे मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्याइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-झूठे मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्यालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »