मुजफ्फरनगर-जहीर फारूकी ने समाज सुधार को बनाई पंचों की टीम

पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी की अगुवाई में झोझा समाज की अहम बैठक सम्पन्न, समाज में बढ़ती बुराइयों पर चिंता जताई

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी नगर के चेयरमैन जहीर फारुकी के आवास पर झोझा समाज के जिम्मेदार लोगों की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रही बुराइयों पर रोक लगाना और आपसी एकता को मज़बूत बनाना रहा। बैठक में मौलाना आकिल भैंसारेहड़ी ने कुरान और हदीस की रौशनी में जिंदगी गुजारने की हिदायतें दीं तथा समाज के युवाओं को नेक राह पर चलने की अपील की। इस दौरान पुरकाजी चेयरमैन की पहल पर समाज सुधार के लिए पंचों का दल भी गठित किया गया है।
मौलाना आकिल ने अपने बयान में कहा कि शादियों में फिजूलखर्ची, दहेज प्रथा, ब्याज कारोबार, नशे की लत, माता-पिता की अवहेलना, आपसी मुकदमेबाजी, और नमाज-कुरान से दूरी जैसी बुराइयाँ समाज को खोखला कर रही हैं। उन्होंने वलीमा की जगह मंढा करने और सादगी अपनाने पर जोर दिया। साथ ही नौजवानों द्वारा आत्महत्या जैसे हराम कदमों पर गहरी चिंता जताई। बैठक में सर्वसम्मति से मौलाना नवाब, हाफिज इरफान, मोहम्मद इलियास, हाफिज मीर अहमद, नसीम बरकत, रियासत मिस्त्री और मोहम्मद इकराम को पंच चुना गया। इन पंचों का कार्य समाज में सुधार लाना और बुराइयों को जड़ से समाप्त करने की दिशा में काम करना रहेगा।
चेयरमैन जहीर फारुकी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद केवल समाज में सुधार लाना है, इसका किसी प्रकार की सियासत से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य मुआशरे में आई बुराइयों को दूर करना और आने वाली नस्लों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना है। कार्यक्रम के अंत में रायपुर के रूहानी मरकज़ के सदर मुंशी अतीक अहमद साहब ने समाज और मुल्क की सलामती, बीमारों की सेहत, और आपसी भाईचारे के लिए दुआ कराई। उन्होंने लोगों से अपील की कि मजलिस में दी गई नसीहतों पर अमल किया जाए। मगरीब से लेकर ईशा की नमाज़ तक चला यह कार्यक्रम अत्यंत अनुशासन और एकता के माहौल में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान समाज में सुधार के लिए एकजुट रहने और चेयरमैन जहीर फारुकी की इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा सभी जिम्मेदार लोगों ने किया। इस मौके पर हाफिज जुल्फिकार, साजिद अली, सुलेमान मेंबर, इस्तखार उर्फ लाल्ला मेंबर, भूरा, कामिल, असलम, मोहब्बत, हाफिज दिलशाद, नजर मोहम्मद, हाजी शमशाद, सलमान खुर्शीद, मौलाना इसरार, आलम दुहेली, अफसर प्रधान, हाजी यामीन, मौलाना नौशाद, रियासत खलीफा, हाफिज फैय्याज, शौकीन खलीफा, शहजाद (क्वालिटी स्वीट्स), यामीन, हाफिज तैमूर, नसीम, खालिद, मरगूब, अनीस अहमद, सलीम अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिपाही कुशुम का डबल खिताब

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  युवाओं का कौशल निखारकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना सरकार का संकल्पः कपिल देव  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन, मोहल्लों में उमड़ी आस्था

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »