मुजफ्फरनगर में एसआईआर-सऊदी से व्यक्ति ने सीएम योगी को किया ट्वीट, हिल गया प्रशासन

गांव अंती में शिकायतकर्ता के घर तक दौड़े अफसर, बीएलओ की लापरवाही पर तुरंत हुई कार्रवाई, कराया समाधान

मुजफ्फरनगर। एक साधारण-सी शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुई, पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। इस शिकायत में दावा यह था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर में गणना प्रपत्र की दूसरी कॉपी देने में बीएलओ लापरवाही बरत रही हैं। खास बात यह कि शिकायत भारत में नहीं, बल्कि सऊदी अरब से की गई थी। जैसे ही मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, मुज़फ्फरनगर प्रशासन सक्रिय हो गया और कुछ ही घंटों में गांव अंती में अफसरों की टीम दौड़ पड़ी।
खतौली क्षेत्र के ग्राम अंती निवासी अरिफ चौहान, जो इस समय नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब में रह रहे हैं, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट डालकर आरोप लगाया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ पूनम ने उनके परिवार को एसआईआर अभियान के तहत गणना प्रपत्र की रिसीविंग की दूसरी प्रति उपलब्ध नहीं कराई। चूँकि पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया गया था, मामला तुरंत सुर्खियों में आ गया और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया।

इसे भी पढ़ें:  ईद की रात अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, तीन भाइयों सहित चार गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने एसडीएम खतौली निकिता शर्मा को कार्रवाई करने के निर्देश दिये और रिपोर्ट तलब की। एसडीएम खतौली ने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसील से एक विशेष टीम गठित की और तत्काल गांव अंती में भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की, ग्रामीणों के बयान लिए और बीएलओ के कामकाज की भी पड़ताल की।
जिला प्रशासन के अनुसार शिकायतकर्ता आरिफ के छोटे भाई अफज़ाल चौहान टीम को घर पर मिले, जिन्होंने उनको शिकायत के सम्बंध में जानकारी दी। जांच के दौरान अफज़ाल चौहान ने बताया कि उनके बड़े भाई अरिफ इस समय सऊदी अरब में हैं और उन्होंने वहीं से एक्स पर यह शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य पटल पर की थी। अफज़ाल ने कहाकृकि हमें अब गणना प्रपत्र की रिसीविंग मिल चुकी है। शिकायत का समाधान हो गया है और अब बीएलओ पूनम से कोई शिकायत नहीं है। जांच टीम ने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि बीएलओ पूनम द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने या कार्यप्रणाली को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने बताया कि बीएलओ समय पर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर रही हैं। शिकायत की पुष्टि न होने के बावजूद अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिए कि एसआईआर गणना से जुड़ी प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में सभी प्रपत्रों की रिसिविंग समय पर देने और रिकॉर्ड में पारदर्शिता बनाए रखने के आदेश भी दिए गए। सऊदी अरब से किए गए एक ट्वीट ने मुज़फ्फरनगर प्रशासन को तुरंत सक्रिय कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर न केवल समस्या का समाधान कराया, बल्कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट भी की। यह मामला दर्शाता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की गई शिकायतें अब प्रशासनिक तंत्र को सीधे प्रभावित कर रही हैं और जिम्मेदारी निभाने में तेजी भी ला रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से स्कूल में जलभराव, छात्र-छात्राओं को हो रही भारी परेशानी

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मासूम का अपहरण कर कत्ल… संदूक में रजाई के नीचे छिपाया लाश को ,

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  ईद की रात अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, तीन भाइयों सहित चार गिरफ्तारमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की

Read More »