पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है।
कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को दुबई में भेज दिया था । जहाँ पर वाहिद ने करीब दस माह कार्य किया। इस दौरान कम्पनी ने खर्च के लिए थोड़ी रकम देकर बाकी रकम एक साथ देने का वायदा किया था। आरोप है कि जब दस माह बाद वाहिद ने कम्पनी से अपनी बकाया रकम मांगी तो कम्पनी ने उसे रकम न देकर उसे कम्पनी से निकाल दिया । जिस पर वाहिद ने फोन कर मामले की जानकारी परिजनों को दी। तो वह तालिब व प्रियांक के पास गई और उन्हें सारी जानकारी देते हुए कम्पनी से बकाया रकम दिलाने को कहा तो उन्होंने बार – बार जल्द ही बकाया रकम दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि गत 27 फरवरी को जब वह तालिब के घर बकाया रकम का तकाजा करने गई तो तालिब ने
उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके पुत्र वाहिद की दुबई में हत्या करवाने की धमकी दी है, जिस पर पीड़ित तस्लीम ने मीरापुर थाने में दोनों आरोपियों तालिब व प्रियांक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। बताया गया है कि प्रियांका 3 बार न्यूजीलैंड, 3 बार दुबई और एक बार ऑस्ट्रेलिया गया है। राम कुमार भी 3 बार अमेरिका व उसकी पत्नी भी 2 बार अमेरिका 1 बार ऑस्ट्रेलिया गई है। इनकी पैसे कहां से आ रहे हैं इनकी जांच की भी मांग की गई है। शिकायत के बावजूद पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर उतरे एसएसपी,

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »