पंचमुखी व्यापार संगठन के अध्यक्ष बने पूर्व सभासद प्रवीण पीटर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह के निर्देशन में जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा प्रमुख व्यापारी व पूर्व सभासद श्री प्रवीण कुमार मित्तल (पीटर) को पंचमुखी व्यापार संगठन संबद्ध उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि के अध्यक्ष एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया,कुंदनपुरा स्थित व्यापार संगठन के कैंप कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा श्री प्रवीण कुमार मित्तल के मनोनयन की घोषणा की सूचना मिलते ही पंचमुखी व्यापार संगठन के सैकड़ो व्यापारियों द्वारा प्रवीण कुमार मित्तल एवं व्यापार संगठन के शीर्ष पदाधिकारीयो का फूल मालाओं से लादकर,मिष्ठान बांटते हुए,ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन ने की क्रांतिसेना की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि व्यापार संगठन के कुनबे में लगातार वृद्धि हो रही है इसी परिपेक्ष में आज पंचमुखी इकाई की घोषणा की गई है जिसके अध्यक्ष कर्मठ,जुझारू,पूर्व सभासद प्रवीण कुमार मित्तल को मनोनीत किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल ने कहा कि व्यापार संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की किसी भी समस्याएं हेतु संघर्षरत रहकर कार्य करूंगा। इस दौरान व्यापार संगठन के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल,भूरा कुरैशी द्वारा प्रवीण कुमार मित्तल व नवनियुक्त पदाधिकारीयो का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंचमुखी के प्रमुख व्यापारी पवन तायल,आदेश वर्मा, विनोद तायल,सुनील वर्मा,सुधीर सिंघल,प्रमोद तायल,मयंक मित्तल, विनय कुमार,जगपाल,रवि कुमार,संजय कुमार, मिकूँ,शिव कुमार,अनिल सिंघल सहित अनेकों व्यापारियों द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण कुमार मित्तल व व्यापार संगठन के शीर्ष पदाधिकारीयो को बधाई प्रेषित की गई

इसे भी पढ़ें:  खेल अधिकारी ने क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र का किया उद्घाटन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *