शॉल की खरीदारी को लेकर विवादः पीठ बाजार में मां-बेटे को जमकर पीटा

खराब शॉल बदलने की बात पर हुआ झगड़ा, दुकानदार और उसके साथियों ने मां-बेटे पर किया हमला, सोने की बाली भी गायब

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के व्यस्त पीठ बाजार में शनिवार की शाम खरीदारी के दौरान एक साधारण परिवार की महिला और उसके बेटे के साथ हुई मारपीट ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। शॉल बदलने की मांग पर दुकानदार द्वारा अभद्रता और उसके बाद उसके साथियों द्वारा खुलेआम हमला किए जाने की घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बुढाना के पीठ बाजार में शॉल खरीदने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद गंभीर मारपीट में बदल गया। करबला रोड, गटवाना मोहल्ला निवासी समीना पत्नी सलीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 29 नवंबर को शाम लगभग 4 बजे वह अपने पुत्र सलमान के साथ शनिवार को भरने वाले पीठ बाजार में कपड़े खरीदने गई थीं। समीना के अनुसार, उन्होंने अशरफ के ठिये से महिलाओं का एक शॉल खरीदा, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर शॉल को जांचने पर उन्हें उसकी गुणवत्ता पर संदेह हुआ, जिसके बाद वे शॉल बदलने वापस लौट गईं। आरोप है कि दुकानदार ने शॉल बदलने से इंकार करने के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। समीना ने अतिरिक्त रुपये देकर अच्छा शॉल देने की बात कही, जिस पर दुकानदार भड़क गया और पैसे उनके मुंह पर फेंकते हुए गालियां देने लगा।
इसी दौरान अचानक अनस, अशरफ, अख्तर, मुन्ना पुत्र शाहनवाज और मुन्ना कुरैशी समेत कई युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण समीना पर हमला बोल दिया। तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों ने समीना के बाल पकड़कर उन्हें बेरहमी से पीटा। जब उनका बेटा सलमान बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी लात-घूंसों और डंडों से पीटा, जिससे उसे मुंह, छाती, पीठ और हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान समीना के कान की एक सोने की बाली भी गिरकर गायब हो गई। घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पहुंची पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल सलमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढाना में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। समीना ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  झोटा-बुग्गी रेस पर जुआ खेलते युवकों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव में कादिर राणा को हराने वाले अरशद को मिली धमकीआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12

Read More »