SOG ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 9 लड़कियां–4 युवक हिरासत में; फ्लैट भाजपा नेत्री के पति के नाम

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने एक फ्लैट पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नौ लड़कियों और चार युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि यहां स्पा सेंटर के नाम पर अवैध गतिविधियाँ चलाई जा रही थीं।

 

यह फ्लैट शक्ति शिखा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 112 में है, जो भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर दर्ज है। पुलिस के अनुसार, फ्लैट किराये पर दिया गया था। शालिनी यादव पहले कांग्रेस टिकट पर वाराणसी मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं और बाद में सपा के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव मैदान में उतरी थीं। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। मामले पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी।

इसे भी पढ़ें:  10 हजार Videos, 40 हजार फोटो, खाते में 1.20 करोड़, अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर गिरफ्तार

 

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर और मोबाइल फोन मिले हैं। सभी जब्त किए गए सामान की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पता चला कि लड़कियां आसपास के जिलों से लाई जाती थीं और फ्लैट का उपयोग काफी समय से किया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  इबकी बार, योगी जी गन्ने को भी कर देते 400 पारः राकेश टिकैत

 

सिगरा के अलावा पुलिस ने महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र में भी कई स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में होने वाली अवैध गतिविधियों पर सख्ती जारी रहेगी।

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  थाने में गबन-नई मंडी कोतवाली से 19 लाख नकद, जेवर और हथियार गायब!आवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल

Read More »