मुजफ्फरनगरः सफाई कर्मचारी की मौत पर हंगामा, शव रखकर वाल्मीकि समाज ने लगाया जाम

पूर्व सभासद प्रदीप कुमार तथा सफाई कर्मचारी संघ के नेता चमन लाल ढिगान ने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद और प्रशासन संवेदनहीन होकर काम कर रहा है

मुजफ्फरनगर। गुरूवार सुबह नगरपालिका के एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत ने शहर का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि संवेदनहीनता और लापरवाही ने एक सफाई कर्मचारी की जान ले ली, जबकि प्रशासनिक अमले या पालिका प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसी विरोध में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चौराहा जाम कर दिया और घंटों धरना-प्रदर्शन किया।
नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी अशोक की मौत के बाद गुरूवार को जिला अस्पताल और अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, अशोक सुबह लगभग आठ बजे कूड़े के ढेर पर काम कर रहा था, जहां अचानक जहरीली गैस की चपेट में आकर वह मूर्च्छित हो गया। उसके साथी कर्मचारी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर फैलते ही सफाई कर्मचारी संघ, वाल्मीकि समाज के लोग और मृतक के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया और लोगों में गहरा रोष दिखाई दिया। भीड़ ने आरोप लगाया कि नगरपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण अशोक की जान गई है, लेकिन घटना के बाद एक भी अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा, न ही किसी ने परिजनों से बात करने की कोशिश की।
इसके विरोध में समाज के लोगों ने अशोक का शव सड़क पर रखकर अहिल्याबाई होल्कर चौराहे को जाम कर दिया। देखते ही देखते चौराहे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया और लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों में पूर्व सभासद प्रदीप कुमार तथा सफाई कर्मचारी संघ के नेता चमन लाल ढिगान शामिल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका परिषद और प्रशासन संवेदनहीन होकर काम कर रहा है। नेताओं ने कहा कि अशोक की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है, इसलिए उसे शहीद कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए, परिजनों को उचित मुआवजा, नौकरी तथा सुरक्षा संबंधी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। जब तक प्रशासन इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। परिजनों ने साफ कहा कि अशोक का अंतिम संस्कार भी तब तक नहीं होगा, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।
प्रदर्शन के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों ने अधिकारियों के आने की मांग को लेकर नारेबाज़ी भी की। काफी देर तक समझाने के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई और प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग पर अडिग बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी अक्सर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते हैं, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं, लेकिन अधिकारी इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आते। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की घोषणा जल्द नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आफत की मूसलधार बारिश-छतें गिरीं, घरों में घुसा पानीसूचना मिलने पर फुलास

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के 397 आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से वेतन नहींवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के दो बच्चों समेत 6 की

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »