भाजपा नेता से आईफोन लूट का खुलासाः दो गिरफ्तार, एक शातिर हुआ फरार

एसएसपी संजय वर्मा ने किया पर्दाफाशः मेरठ-नेपाल-बांग्लादेश तक फैला था शातिर गिरोह का नेटवर्क, बरामद मोबाइल में एप्पल के सर्वाधिक फोन शामिल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती की बढ़ती वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो महंगे मोबाइल चुराकर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ नेपाल और बांग्लादेश तक में सप्लाई करता था। इसी गिरोह ने भाजपा नेता से भी आईफोन की लूट को अंजाम दिया था। गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के 29 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें अधिकतर एप्पल आईफोन शामिल हैं। इनका एक साथी फरार हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को नई मंडी पुलिस के गुडवर्क की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मोबाइल चोरी व छिनैती करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को एटूज़ेड तिराहे से गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को शहर के मौहल्ला कल्याणपुरी, लक्ष्मण विहार निवासी भाजपा नेता सचिन सिंघल का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए छीन लिया गया था। पीड़ित की तहरीर पर नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले और चोरी/छिनैती के एक संगठित गिरोह की जानकारी सामने आई। इसी आधार पर पुलिस टीमों का गठन किया गया और लगातार निगरानी करते हुए 07 दिसंबर की रात दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिया गया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन और 28 अन्य चोरी/छिनैती के मोबाइल बरामद किए। बरामद फोन मुख्यतः एप्पल कंपनी के आईफोन हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है तथा बरामद 28 मोबाइलों के संबंध में नई मंडी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे विशेष रूप से महंगे मोबाइल, खासकर आईफोन, को निशाना बनाते थे क्योंकि इनकी मांग अधिक रहती है और ये ऊंचे दामों पर बिकते हैं। दोनों ने स्वीकार किया कि चोरी और छीने गए मोबाइल फोन वे देश के भीतर विभिन्न शहरों और नेपाल व बांग्लादेश में बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्त में फराज उर्फ कांचा पुत्र रहीस आलम निवासी मौ. गुदड़ी बाजार मेरठ और सुहैल पुत्र शफीक निवासी मकबरा जनपद मेरठ शामिल हैं। जबकि इनका एक साथी महफूज पुत्र फजलू रहमान निवासी रशीदनगर थाना ब्रह्मपुरी मेरठ फरार हो गया। इन दोनों शातिरों का अपराधिक इतिहास चौंकाने वाला मिला है। फराज उर्फ कांचा के खिलाफ गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और मेरठ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, एनडीपीएस सहित कई मामले दर्ज हैं। कुल 8 मुकदमे अब तक सामने आए हैं। सुहैल पर भी चोरी, हथियार एक्ट सहित कई धाराओं में कुल 6 मामले दर्ज हैं। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह व दीपक मावी, कांस्टेबल रोहित कुमार, मुनेश कुमार, अभिषेक नागर और नरेश कुमार शामिल रहे। नई मंडी पुलिस ने फरार अभियुक्त महफूज की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त टीम गठित कर दी है। पुलिस मानती है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से शहर में मोबाइल चोरी की कई लंबित वारदातों का पर्दाफाश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  कबूतरबाज प्रियांक कुतुबपुरिया पर कसा कानूनी शिकंजा

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर से चयनित 24 आपदा मित्र 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ रवानाजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही। प्रशासन

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »