कबूतरबाज प्रियांक कुतुबपुरिया पर कसा कानूनी शिकंजा

सीएम योगी ने सुनी परिजनों की फरियाद, एसएसपी के आदेश पर कबूतरबाजी के सहारे ठगी करने पर प्रियांग और तालिब पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर। विदेशों में एक अच्छी नौकरी के सहारे अपने और अपने परिवार के लिए आर्थिक संकट दूर करने का सपना संजोने वाले अनेक युवा कुछ कबूतरबाजों के चंगुल में फंसकर दिन रात रो रहे हैं, उनके परिजन अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं, ऐसे में कई युवाओं के साथ ठगी करने के बाद भी कानूनी कार्रवाई से बच रहे शातिर कबूतरबाज प्रियांक कुतुबपुरिया और उसके साथी तालिब पर अब योगीराज में कानूनी शिकंजा कसकर पुलिस ने सबक सिखाने की तैयारी कर ली है।

कस्बा मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्नी ईददू उर्फ फारुख ने मीरापुर थाने में तहरीर देकर अपने ही पड़ोसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गांव कुतुबपुर निवासी प्रियांक कुतुबपुरिया पुत्र रामकुमार पर उसके पुत्र वाहिद को दुबई में एक बड़ी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। पैसो लेने के बाद वाहिद को दुबई भेज दिया गया। आरोप है कि दस माह काम कराने के बाद कंपनी ने बकाया वेतन नहीं दिया और वाहिद को नौकरी से भी निकाल दिया। इसके बाद जब पीड़ित परिवार ने वाहिद की नौकरी की रकम दिलाने और उसकी नौकरी वापस कराने की मांग तालिब और प्रियांक से की तो आरोपियों ने टालमटोल की। इस बीच नौकरी छूटने और पैसा नहीं होने के कारण वाहिद की दुबई में हालत खराब हो गई और वो खाने से भी परेशान हो गया। इस पर पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वो 27 फरवरी को तालिब के पास गई और वाहिद के लिए मदद मांगी तो तालिब ने अभद्र व्यवहार करते हुए उसके पुत्र की दुबई में ही हत्या करवाने की धमकी दी। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुआवज़े की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

दूसरी ओर मौहल्ला मुश्तर्क के ही निवासी इरशाद पुत्र इकबाल ने भी मीरापुर थाने में प्रियांक पुत्र रामकुमार के खिलाफ ठगी और धमकी के आरोप में तहरीर दी है। इरशाद ने पुलिस को बताया कि प्रियांक पिछले दिनों उनसे मिला था। इस दौरान उसने अपने भाई फरमान पुत्र इकबाल की दुबई में नौकरी की बात की। प्रियांक ने दावा किया कि वो दुबई में एक बड़ी परफ्यूम कंपनी में फरमान की अच्छी नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए उसने 1.25 लाख रुपये की मांग की। इरशाद के अनुसार 12 सितम्बर 2025 और 26 सितम्बर को प्रियांक को दो किस्तों में उसने 85 हजार रुपये पेटीएम कर दिये और 40 हजार रुपये नगद दिये गये। इसके बाद फरमान दुबई चला गया, लेकिन वहां जाने के बाद फरमान को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसको अवैध रूप से बंधक बनाकर किसी दूसरी कंपनी में काम कराया गया। पैसे भी नहीं दिये गये। कंपनी की ओर से बताया गया कि उसको 45 दिन की टूरिस्ट वीजा पर यहां भेजा गया है। इसके लिए जब भी फरमान ने दुबई से प्रियांक को फोन कर शिकायत की तो कहा गया कि वो सभी कुछ ठीक कर देगा। बाद में प्रियांक ने इरशाद से कहा कि वो अपने भाई को वापस बुला ले, मैं सारे पैसे वापस कर दूंगा, फरमान को परिजनों ने खर्च कर वापस बुला लिया, लेकिन प्रियांक ने पैसे मांगने पर देने से इंकार करते हुए धमकियां देनी शुरू कर दी। मीरापुर प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि कबूतरबाजी के मामलों में आरोपी प्रियांक और तालिब के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  अंधत्व से पीड़ित व्यक्ति की जमीन हड़पी, तहसील में न्याय की गुहार लगाते हुए दी आत्मदाह की चेतावनी

शातिर कबूतरबाज है प्रियांक, विदेश में नौकरी के नाम पर दस लोगों को ठगा

गांव कुतुबपुर जोकि अपने सियासी रसूख के कारण प्रदेश के साथ ही देश में भी एक पहचान रखता है, आजकल शातिर कबूतरबाज प्रियांक पुत्र रामकुमार के शातिराना अंदाज और ठगी के मामलों के कारण सुर्खियों में है। प्रियांक ने वाहिद और फरमान को ही दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर नहीं ठगा, ऐसे दस युवाओं को सपने दिखाकर उनके परिवारों से करीब 15 से 20 लाख रुपये की धनराशि समेटकर फरार हो गया है। प्रियांक की कबूतरबाजी से पीड़ित इरशाद पुत्र इकबाल के अनुसार प्रियांक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मीरापुर क्षेत्र के नौ युवाओं के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी की है, इनमें उसके भाई फरमान पुत्र इकबाल और वाहिद पुत्र ईद्दू के अलावा मौहल्ला मुश्तर्क कस्बा मीरापुर निवासी रिहान पुत्र साजिद, काशिफ पुत्र सरफराज और सुहैल पुत्र अनीस, गांव मुझेडा निवासी उजेफर पुत्र महबूब, शोएब पुत्र इकरामुदीन, गांव कैथोडा निवासी शोएब पुत्र इसरार और अनस पुत्र इस्लाम के अलावा गांव संभलहेड़ा निवासी जीशान पुत्र इरफान से भी विदेशों में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी की।

इसे भी पढ़ें:  पकड़ा, पीटा और उठाकर पटक दिया-दो अधिवक्ता भाइयों के खिलाफ मुकदमा

कबूतरबाजी के पैसों से विदेशों में घूमता रहा प्रियांक, मां-पिता भी शामिल

गांव कुतुबपुर निवासी प्रियांक कबूतरबाजी से कमाये गये पैसों से खुद तो अय्याशी और ऐश करता ही रहा, अपने पिता और माता को भी उसने विदेशों में खूब सैर कराई है। पीड़ितों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि कबूतरबाजी के सहारे ठगी का एक संगठित गिरोह चलाने वाले प्रियांक पुत्र रामकुमार ने कई बार विदेशों की यात्राएं की हैं। इनमें प्रियांक द्वारा 3 बार न्यूजीलैंड, 3 बार दुबई और एक बार ऑस्ट्रेलिया की सैर की गई है। उसके पतिा राम कुमार भी 3 बार अमेरिका में घूमने के लिए गए और माता सुधा पत्नी रामकुमार भी 2 बार अमेरिका और 1 बार ऑस्ट्रेलिया में घूमने के लिए गई। पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि दुनिया के नामचीन देशों में घूमने के लिए मोटी रकम खर्च होती है, ऐसे में प्रियांक और उसके परिजनों के पास इतनी अय्याशी और सैर सपाटे के लिए पैसे कहां से आ रहे हैं, इनकी आय का क्या साधन है, ऐसे बिन्दुओं पर भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संगठित गिराहे चलाने पर इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने और इनकी चल अचल संपत्ति को कुर्क करने की भी मांग की है।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र की मॉडल से लव मैरिज करने के बाद की ठगी, गर्भवती कर छोड़ागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  बागपत प्रेम प्रसंग हत्या: युवती की गोली मारकर हत्या, युवक ने फांसी लगाकर दी जानइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »