अर्चक पुरोहित संघ ने की घोषणा, दीपावली पूजन 21 अक्टूबर को होगा

मंदिरों के पुजारियों ने कहा कि सभी को मत, सत्य और धर्म सम्मत मार्ग बताने का कार्य हमारा है। उसका पालन करना और कराना धर्माचार्यों का कार्य है।

मुजफ्फरनगर। अर्चक पुरोहित संघ की एक बैठक शिवा शिव मन्दिर केशवपुरी में हुई जिसमें अब की बार श्रद्धालुओं की असमजंस को दिवाली कब करना धर्मानुकूल है, पर विचार किया गया नगर के निर्णायक मण्डल त्योहार को लेकर स्पष्ट किया कि अमावस्या 20.10.2025 में 15रू45 पर आयेगी और 21.10.2025 को 17रू55 तक रहेगी सूर्याअस्त 21.10.2025 में 17रू55 पर होगा। अतः दिपावली 21.10.2025 को मनाना श्रेयकर है और स्थानीय कारणः पित्र पूजा पहले कर के फिर लक्ष्मी पूजन करते है। वो भी इस में प्राप्त होगा जब कि 20.10.2025 में चतुर्दशी में पित्र पूजन नही कर पायेंगे। सभी विद्वानों के लिए घोषणा की है। जो कि पंचागो के द्वारा भी पूर्व घोषित है।
मंदिरों के पुजारियों ने कहा कि सभी को मत, सत्य और धर्म सम्मत मार्ग बताने का कार्य हमारा है। उसका पालन करना और कराना धर्माचार्यों का कार्य है। इसलिए धनतेरस-19.10.2025, चतुर्दशी – 20.10.2025, बडी दिवाली-21.10.2025, अन्नकूट-22.10.2025 और भैयया दूज 23.10.2025 को मानना ही उचित है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय का आधार कई कारण बने हैं, इनमें मुख्य रूप से कारण -1- अमावस्या अगर प्रदोष काल तक आ जाये तो उस दिन दिवाली होनी चाहिए। कारण-2- अगर प्रदोषकाल या 3 पहर आमवस्या के आ गये है। रात्री प्रतिप्रदा सुक्त्त ही तो दिपावली मनाना श्रेयकर है। कारण-3- शतक पंचाग मे भी 21.10.2025 का लक्ष्मी पूजन है। कारण-3- निर्णय सिन्धु और धर्म सिंन्धु 21.10.2025 को पुष्टि कर रहे है।
पत्रकार वार्ता में पंडित बृज बिहारी अत्री, पं. कर्माशंकर शुक्ला, पं. राधेजैमिनी, पं. सुधाकर भरद्वाज, पं. दिनेश वशिष्ठ, पं. अरविन्द पाण्डेय, पं. अचिंत पाराशर, पं. आनन्द, पं. मोहन अत्री, पं. कमल नारायण, पं. संगीता भारद्वाज, पं. शरणनन्द गिरी, पं. कृष्णजीवन, पं. विनोद पाराशर, पं. प्रहलाद कौशिक, पं. प्रभात कौशिक, पं. सुभाष चन्द्र शास्त्री, पं. केशवा नंद, पं. धर्मेन्द्र, पं. ध्यानचन्द्र आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवाल

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवालकार्यक्रम के

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही पर एक्शनः मंडलायुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया नोटिसकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »