ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच व्यवस्था को देखने सड़कों पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूप

साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, कहा- किसी भी बेसहारा को खुले में रात न बितानी पड़े

मुजफ्फरनगर। कोहरे के बढ़ने के साथ ही कड़ाके की ठंड ने अब अपने अंदाज में दस्तक दे दी है और ऐसे में बेघर एवं असहाय लोगों के लिए रैन बसेरे और अलाव जीवनरक्षक साबित होते हैं। मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् ने इसी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए व्यवस्था बनाने का काम किया। इस व्यवस्था को परखने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिकारियों को साथ लेकर रात में निरीक्षण अभियान चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति सर्दी की मार के बीच खुले में सोने के लिए विवश न हो सके।
ठंड के बढ़ते प्रकोप को लेकर नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सतर्क हो गई हैं। उन्होंने गुरुवार देर रात शहर के स्थाई और अस्थाई रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करते हुए पालिका स्तर से की गई व्यवस्थाओं को परखने का काम किया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ शहर की कई प्रमुख सड़कों और रेलवे स्टेशन पर स्थित पालिका के आश्रय स्थल का दौरा कर बेसहारा लोगों की स्थिति और उनके लिए की गई व्यवस्था का प्रत्यक्ष रूप से मूल्यांकन किया।

इसे भी पढ़ें:  होली के रंग में रंगा मुजफ्फरनगर, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समारोह में उमड़ी भीड़

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रैन बसेरों में उपलब्ध सुविधाओंकृजैसे साफ-सफाई, अलाव की व्यवस्था, नये बिस्तर, कंबल और रजाईकृका विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और रैन बसेरे का संचालन कर रही एनजीओ के लोगों को निर्देश दिए कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किसी भी सुविधा में कमी न छोड़ी जाए और सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को तत्काल सुदृढ़ किया जाए। पालिका अध्यक्ष ने शहर में कई स्थानों पर पहुंचकर सार्वजनिक अलाव स्थलों की भी वास्तविक स्थिति देखी। पालिकाध्यक्ष ने संबंधित विभागों को नियमित निगरानी बढ़ाने और हर रात निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंदों को बिना किसी बाधा के गर्माहट और सुरक्षा मिल सके।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट नीति है कि कोई भी निराश्रित और बेसहारा व्यक्ति सर्दी में सड़कों या खुले में रात गुजारने को विवश न हो। इसी दिशा में नगरपालिका ने रैन बसेरों में ठहरने की समुचित व्यवस्था और शहर में जगहदृजगह अलाव की सुविधा सुनिश्चित की है। हमारी पूरी टीम अधिकारियों के साथ लगातार कार्यरत है, ताकि हर जरूरतमंद को सुरक्षित आश्रय और गर्माहट मिल सके। नगरपालिका द्वारा पहले से ही रैन बसेरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आवश्यकतानुसार पेंट, मरम्मत और अवसंरचना सुधार कार्य भी तेज़ी से पूरे किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आश्रय लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ और गर्म वातावरण उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नगरपालिका का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति इस ठंड के मौसम में बिना सुविधा के न रहे। इस दौरान मुख्य रूप से ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर वोटर पंजीकरण कैम्प का शुभारंभ

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, एक गिरफ्तारजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक भरोसेमंद

Read More »