Home » National » यूपी भाजपा को मिला नया अध्यक्षः सांसद पंकज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित

यूपी भाजपा को मिला नया अध्यक्षः सांसद पंकज चौधरी निर्विरोध निर्वाचित

सात बार के सांसद और केन्द्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री हैं पंकज चौधरी, गोरखपुर से महाराजगंज तक मना जश्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शनिवार को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके सामने कोई दूसरा दावेदार नहीं आने के कारण उनको निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक बने, जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को लेकर सियासी गलियारे में शुरूआत से ही हलचल थी। माना जा रहा था कि पार्टी इनको उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे रही है। पार्टी को पिछडे़ समाज में इनकी मजबूत पकड़ होने का फायदा अब साल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। परंपरागत मत सहेजने के साथ विपक्ष के पीडीए दांव को कमजोर करने के लिए पार्टी ने ये पैंतरा खेला है।
गोरखपुर के घंटाघर हरबंश गली स्थित घर में 20 नवंबर 1964 में जन्मे पंकज चौधरी ने एमपी इंटर कॉलेज और गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण किया। औद्योगिक घराने में जन्मे पंकज चौधरी ने राजनीति में कदम रखा और नगर निगम गोरखपुर में पार्षद बने और डिप्टी मेयर बने। राजनीति के इस सफर में महराजगंज के जिला पंचायत में वह अजेय खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। बताते चले कि महाराजगंज जिला पंचायत के अस्तित्व में आते ही पंकज चौधरी के बड़े भाई उद्योगपति स्वर्गीय प्रदीप चौधरी प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बने उसके बाद दो बार लगातार पंकज चौधरी की माता उज्ज्वल चौधरी जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी।

इसके बाद जिस व्यक्ति के सिर पर पंकज चौधरी ने हाथ रखा वह जिला पंचायत का अध्यक्ष बना। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावो में पंकज चौधरी के समक्ष तमाम बाधाएं आईं, विपक्ष में रहते हुए पंकज चौधरी ने जिला पंचायत पर अपना कब्जा बरकरार रखा। पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ने के साथ की थी। वो पार्षद के चुनाव में जीते थे। 1989 में ही गोरखपुर से कटकर महाराजगंज अलग जिला बना, जिसके बाद से पंकज चौधरी ने महराजगंज को अपनी राजनीति का केंद्र बनाया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अब यूपी भाजपा का अध्यक्ष बनने से महराजगंज में खांटी के भाजपा कार्याकर्ताओं समेत अन्य लोगों में खुशी है। सभी इसे अपने अपने हिसाब से देख रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि पंकज चौधरी का ओहदा पार्टी में हमेशा ठीक रहा है।

Also Read This

अफसरों को लेकर आधी रात सुरक्षा परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी संजय वर्मा

नगर में सुरक्षा का सख्त पहराः फ्लैग मार्च कर परखी कानून-व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, संदिग्धों व वाहनों की सघन चेकिंग मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में देर रात्रि फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की सतर्कता और यातायात नियंत्रण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को देर रात्रि नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया

Read More »

देवबंद कोतवाली में एसपी देहात का औचक निरीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र में मिली खामियां

देवबंद कोतवाली में एसपी देहात सागर जैन ने शुक्रवार को मिशन शक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच की और पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।   निरीक्षण के दौरान एसपी देहात ने एंटी रोमियो टीम की गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं से शिकायत दर्ज होने के बाद तीन माह तक प्रत्येक पखवाड़े में फीडबैक दर्ज किया जाना अनिवार्य है, लेकिन देवबंद कोतवाली में यह प्रक्रिया अभिलेखों में पूर्ण रूप से दर्ज नहीं पाई गई। इस

Read More »

देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त गुलबहार गिरफ्तार, कई केस थे लंबित

सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवबंद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त गुलबहार पुत्र मोहम्मद फैयाज, निवासी ग्राम साल्हापुर, थाना देवबंद को गिरफ्तार कर लिया है।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन की सभा के लिए सपाइयों ने की बड़ी तैयारी13 दिसंबर 2025 की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त को 08:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।   गुलबहार के विरुद्ध

Read More »