बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में क्रांतिसेना का प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक पर बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के चित्रों का दहन, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की कथित बर्बर हत्या तथा वहां हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में सोमवार को क्रांतिसेना के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। जिलाप्रमुख मुकेश त्यागी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रकाश चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के चित्रों पर जूते-चप्पल बरसाते हुए उन्हें आग के हवाले किया और बांग्लादेश विरोधी नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, बहन-बेटियों की अस्मिता पर हमले किए जा रहे हैं और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनका कहना था कि इन घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्याप्त आवाज नहीं उठ रही है। क्रांतिसेना नेताओं ने प्रधानमंत्री से मांग की कि यदि सरकार हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती और अत्याचारों को रोकने में असमर्थ है, तो उसे इस विषय पर स्पष्ट कदम उठाने चाहिए। वक्ताओं ने सनातन धर्म के झंडे तले हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। कुछ वक्ताओं द्वारा राजनीतिक दलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए तीखे बयान भी दिए गए, जिन्हें प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी के रूप में दोहराया गया।
प्रदर्शन में मांगतराम सोनकर, उज्ज्वल पंडित, भुवन मिश्रा, राजन वर्मा, शालू चौधरी, योगेंद्र सैनी, प्रभात रावत, सविता गौतम, सुमन प्रजापति, बाबूराम, मोनिका प्रजापति, आरती पाल, निकुंज चौहान, जानुपाल, अनीता प्रजापति, सतनाम सिंह, अनिल भिक्की, ब्रह्म सैनी, राकेश सोनकर, राजेंद्र तायल, शिव सैनी, भोलाराम, गुड्डू शर्मा, अंकित वर्मा, दीपक उपाध्याय, जतिन कुमार, गौरव कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार, सचिन, सोनू, रवि सैनी, रामकुमार, शिवम कुमार, मनोज कुमार, विशु ठाकुर, तुषार ठाकुर, देवास, दीपक धीमन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की गई। प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों को लौट गए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस ने पकड़ी गौकशी, चार गौकश तस्कर फरार

Also Read This

होली से पहले वेतन भुगतान, शिक्षा विभाग सक्रिय

होली से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन 2 मार्च 2026 तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। त्योहार को देखते हुए यह आदेश कर्मचारियों को समय पर आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इसे भी पढ़ें:  पैरालंपिक विजेता प्रीति पाल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया सम्मानित होली से पहले वेतन भुगतान क्यों जरूरी? जारी निर्देश में कहा गया है कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन मिल सके, इसके लिए विशेष व्यवस्था

Read More »

प्यार में हारी 21 साल की यूट्यूबर!: चाचा के घर फांसी लगाकर दी जान

हैदराबाद-  हैदराबाद में एक 21 साल की यूट्यूबर ने आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान कोमली के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह प्रेम प्रसंग में नाकामी के कारण तनाव में थी। करीब एक साल पहले उसका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोमली ने बुधवार को मणिकोंडा की चित्रापुरी कालोनी में अपने चाचा के घर पर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थी। यह घटना रायदुर्गम पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई। कोमली के परिवार वालों की शिकायत के

Read More »

खतौली एसआईआर विशेष अभियान से मतदाता जागरूकता

खतौली एसआईआर विशेष अभियान के तहत शक्ति केंद्र देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 299, 300 एवं 301 (उच्च प्राथमिक विद्यालय, पक्का बाग) पर मतदाता जागरूकता और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर विशेष कार्य किया गया। कार्यक्रम में बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई। खतौली एसआईआर विशेष अभियान: बूथ स्तर पर फोकस क्षेत्र पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी ने शक्ति केंद्र पहुंचकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर अभियान

Read More »

खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में जान से मारने की धमकी

खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में ढाकन चौक निवासी डॉ. मौ० शाहनवाज़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना-पत्र भेजकर उच्चस्तरीय हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कर पुनः निर्माण कराया जा रहा है और परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मामले में उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पुलिस संरक्षण की मांग की है। डॉ. मौ० शाहनवाज़ के अनुसार ग्राम सराय रसूलपुर, थाना मंसूरपुर स्थित लगभग 160 वर्ग गज पैतृक भूमि पर उनके सगे भाई नासिर और अन्य लोगों द्वारा कथित अवैध कब्जा कर उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया

Read More »
सेठ जुम्मा लाल रूठिया द्वारा दिया गया 35000 रुपये कर्ज

अंग्रेजों ने लिया 35000 का कर्ज, 109 साल बाद पोते ने खोला हिसाब!

1917 ब्रिटिश सरकार कर्ज मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मध्य प्रदेश के सीहोर से सामने आए इस ऐतिहासिक विवाद में दावा किया गया है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने 35000 रुपये का कर्ज लिया था। अब 109 साल बाद उसी रकम को लेकर कानूनी पहल शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीहोर के प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने वर्ष 1917 में ब्रिटिश प्रशासन की आर्थिक मदद की थी। उस समय युद्ध के कारण प्रशासन को धन की आवश्यकता थी। बदले में लिखित दस्तावेज दिए गए, जिनमें कर्ज लौटाने का वादा दर्ज था। इसे भी पढ़ें:  पैरालंपिक विजेता प्रीति पाल को

Read More »