मुजफ्फरनगर में घमासानः किसान यूनियन के खिलाफ सड़क पर उतरे आरडीएफ सप्लायर

आरडीएफ ट्रकों को रोकने को लेकर गहराया विवाद, ट्रांसपोर्टरों ने डीएम से की शिकायत, भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। नए साल की शुरुआत के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में आरडीएफ (रिफ्यूज डिराइव्ड फ्यूल) से जुड़े ट्रकों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ट्रांसपोर्टरों और सप्लायरों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक पर अवैध वसूली, मारपीट और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान यूनियन पर अवैध दबाव बनाकर पैसों की मांग करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर आकर मोर्चा खोल दिया है। मामला अब प्रशासन के संज्ञान में है और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच चुका है।
दूसरे राज्यों से आ रहे आरडीएफ ट्रकों की आवाजाही को लेकर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब शुक्रवार को बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर और सप्लायर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि किसान यूनियन अराजनैतिक के नेता धर्मेन्द्र मलिक और उनके समर्थक आरडीएफ से भरे ट्रकों को गैर कानूनी ढंग से रास्ते में रोककर अवैध वसूली कर रहे हैं। इन ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि उनसे प्रति ट्रक 10 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग की जा रही है। विरोध करने पर चालकों के साथ मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़ और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है। इससे ट्रांसपोर्टरों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: अखलाक मॉब लिंचिंग केस में केस वापसी की अर्जी खारिज, 6 जनवरी को अगली सुनवाई

पूरा विवाद गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को उस समय सामने आया, जब भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने भोपा रोड स्थित नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी बीबीपुर के पास बाहर से आए कूड़े से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। मौके पर कूड़ा मंगाने वाले ट्रांसपोर्टरों, सप्लायरों और भाकियू नेताओं के बीच पुलिस के सामने ही तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख सभी पक्ष मंडी थाने पहुंचे, जहां किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने शिकायत दर्ज कराई।
इसके अगले ही दिन शुक्रवार को ट्रांसपोर्टर और सप्लायर एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि 1 जनवरी 2026 को नोएडा से आरडीएफ लेकर मुजफ्फरनगर आ रही गाड़ी संख्या सीएच-11-बीटी-6451 को मंसूरपुर थाना क्षेत्र में रोक लिया गया। आरोप है कि धर्मेन्द्र मलिक और उनके कार्यकर्ताओं ने चालक के साथ मारपीट की और वाहन को क्षतिग्रस्त किया, जबकि ट्रक के सभी कागजात और लोडेड माल के दस्तावेज पूरे थे। ट्रांसपोर्टरों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी वाहन के कागजात अधूरे हों या माल से संबंधित कोई अनियमितता हो, तो उस पर कार्रवाई प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा की जानी चाहिए, न कि किसी संगठन या व्यक्ति द्वारा सड़क पर कानून हाथ में लेकर। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रशासन के साथ हैं और प्रशासनिक नियमों के अनुसार ही अपना कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ज्ञापन के माध्यम से ट्रांसपोर्टरों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में भयमुक्त वातावरण में ट्रांसपोर्ट का कार्य हो सके। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सुधीर कुमार, हेमन्त मलिक, गुरमेल सिंह, मौ. फरमान, नीरज कुमार, विकास कुमार, अमित मलिक, राहुल मलिक, दीपक बालियान, गौरव अहलावत, सौरभ चौधरी, संदीप सिंह, समर, गुरमीत सिंह और कुशलपाल आदि ट्रांसपोर्टर एवं सप्लायर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  58 गांवों से दूर हुई टीबी की बीमारी, डीएम ने प्रधानों को किया सम्मानित

किसी भी कीमत पर जिले में नहीं जलने देंगे कूड़ा, आरोप बेबुनियादः धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। आरडीएफ ट्रकों को लेकर लगाए गए आरोपों पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों द्वारा लगाए गए अवैध वसूली और मारपीट के आरोप पूरी तरह निराधार, झूठे और उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा हैं।
धर्मेन्द्र मलिक ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी भी प्रकार की वसूली करना नहीं है, बल्कि जनपद में अवैध रूप से लाए जा रहे कूड़े और आरडीएफ के नाम पर नियमों की अनदेखी कर हो रहे कारोबार को रोकना है। किसी भी सूरत में जनपद में कूड़े को जलने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले कई ट्रक बिना पर्यावरणीय मानकों और आवश्यक अनुमति के जिले में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ट्रांसपोर्टर और सप्लायर अवैध तरीके से कूड़ा फैक्ट्रियों तक पहुंचा रहे हैं और जब किसान यूनियन इसका विरोध करती है तो उल्टा उन पर ही दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में शातिर चोर पर बड़ी कार्रवाईः गैंगस्टर चार माह के लिए जिला बदर

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरारजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम ने कस्बा देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  भरी सर्दी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार, आधी रात पहुंचे अफसर बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »