जनसेवा केंद्रों में अनियमितताः 32 सीएससी केंद्र तत्काल प्रभाव से बंद

कहा-कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली से बचाकर वास्तविक सीएससी केंद्रों की पहचान सुनिश्चित करना

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के संचालन में पाई जा रही अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत मानकों के अनुरूप कार्य न करने वाले जिले के कुल 32 जनसेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।
इस कार्रवाई के तहत उन सीएससी संचालकों पर गाज गिरी है, जो सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब केवल वही जनसेवा केंद्र संचालित किए जाएंगे, जो सभी निर्धारित मानकों को पूर्ण रूप से पूरा करेंगे। सीएससी के जिला प्रबंधक सनी तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन केंद्रों पर भारत सरकार द्वारा अनिवार्य रूप से निर्धारित प्रॉपर ब्रांडिंग (सीएससी बोर्ड) तथा सेवाओं की निर्धारित दरों की सूची (रेट चार्ट) प्रदर्शित नहीं की गई थी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिना ब्रांडिंग और रेट लिस्ट के संचालित केंद्रों को चिन्हित कर बंद किया जा रहा है तथा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जिला प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं के नाम पर की जा रही अतिरिक्त वसूली से बचाना तथा वास्तविक एवं अधिकृत सीएससी केंद्रों की पहचान सुनिश्चित करना है। विभाग द्वारा सभी सीएससी संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी केंद्र पर अनिवार्य ब्रांडिंग या निर्धारित रेट चार्ट में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो बिना पूर्व सूचना के संबंधित केंद्र का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान के बाद आम नागरिकों को सीएससी सेवाएं पारदर्शी ढंग से, निर्धारित दरों पर तथा बिना किसी असुविधा के उपलब्ध होंगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Also Read This

शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में 50 से अधिक दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

शिकोहाबाद- सब्जी मंडी में आधी रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। आग में 50 से अधिक दुकानें जलकर मलबे का ढेर बन गईं। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की सब्जी मंडी में देर रात्रि भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते इसकी चपेट में आने से लगभग 50 से 60 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। इस अग्निकांड में व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। सब्जी मंडी से शुरू हुई आग ने पास ही स्थित कपड़े की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कपड़े की दुकानों

Read More »

खुले गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर के कपाट, लगे मां गंगा-यमुना के जयकारे

बड़कोट- गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही अक्षय तृतीया पर आज से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है।आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। वैदिक मंत्रोचार, धार्मिक अनुष्ठान और जय मां गंगा और यमुना के जयकारों के साथ अक्षय तृतीय के पर्व पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस दिव्य पल के साक्षी बने। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिनदहाड़े चार युवकों को चोर समझकर पीटा

Read More »

कानपुर: 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद दी सूचना

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के भीतर हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर के K-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 के एक फ्लैट में 11 साल की जुड़वा बच्चियां मृत मिलीं। मामले में बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह करीब 4:30 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट के दूसरे कमरे में पत्नी और बेटा सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया, तब परिवार को पूरी घटना

Read More »

खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

खतौली। अलकनंदा नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नहर में मिला। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन रोकने की मांगहाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू से हुई पहचान पुलिस

Read More »