संगठन का नाम न बदलो, अपनी पहचान कायम रखोः राकेश टिकैत

संगठन की पहचान पर दिया जोर-कहा, नाम और पहचान बदलना संघर्ष की आत्मा को कमजोर करता है

मुजफ्फरनगर। शहर में आयोजित युवा संवाद सम्मेलन में किसानों के मुद्दों और संगठनात्मक अनुशासन पर अहम चर्चा हुई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सम्मेलन में शामिल युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की बुनियादी नीतियों से अवगत कराते हुए साफ संदेश दिया कि संगठन की पहचान और सिद्धांत किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने चाहिए। टिकैत ने नाम की एकरूपता को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन, एकता और सही दिशा में संघर्ष की सीख दी।
युवा संवाद सम्मेलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संगठनात्मक अनुशासन पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को अपने भाषण में स्पष्ट संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जब मंच संचालक ने संगठन का नाम ‘भारतीय किसान यूनियन टिकैत कहा, तो राकेश टिकैत ने उसे बीच में रोकते हुए मंच से ही सुधारने को कहा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि संगठन की पहचान नहीं बदलनी चाहिए। हमारे संगठन का नाम ‘भारतीय किसान यूनियन है और हमें इसी नाम को आगे लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि कई अन्य संगठन अपने नाम के साथ अलग-अलग शब्द जोड़कर उसे प्रस्तुत करते हैं, लेकिन इससे उनके संगठन की पहचान है, उन्हें लिखने दो, जो लिख रहे हैं। हमें अपनी पहचान बदलने की जरूरत नहीं है। हमारी पहचान भारतीय किसान यूनियन है और यही आगे भी रहेगी।
टिकैत ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की सफलता केवल आंदोलनों से नहीं, बल्कि उसकी स्पष्ट पहचान, एकजुटता और अनुशासन से तय होती है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को यह समझना चाहिए कि संगठन के नाम और उसके बुनियादी ढांचे में बदलाव करने से आंदोलन की दिशा भटक सकती है। अपने संबोधन में टिकैत ने युवाओं को भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा हमारे संगठन की ताकत हैं। आने वाले समय के संघर्षों में आप ही सबसे आगे होंगे। लेकिन याद रखिएकृअनुशासन, पहचान और संगठन की एकता हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आंदोलन तभी सफल होते हैं, जब कार्यकर्ता अपनी संगठनात्मक रेखा से न हटें। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के हक की लड़ाई लम्बी है और इसमें युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। देश में किसान जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें हमारी जवाबदेही और बढ़ जाती है। हमें गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलानी है, किसान के हक की बात करनी है और सरकार तक अपनी आवाज़ मजबूती से पहुँचानी है। टिकैत ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया, गांव स्तर के संवाद और संगठनात्मक बैठकों के जरिए युवाओं को जोड़ें, मगर हर मंच पर संगठन की मूल पहचान और दिशा का सम्मान बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें:  गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर निकली जागृति यात्रा

Also Read This

सहारनपुर में किरणपाल कश्यप ने किया बारात घर का लोकार्पण, सड़क बनवाने का भरोसा दिया

सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शामली एमएलसी और पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक क्षेत्र के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा, जहां उन्होंने नवनिर्मित बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया। गांव में बारात घर शुरू होने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि इस सुविधा से शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए गांव के लोगों को राहत मिलेगी। अब छोटे-बड़े आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बाहर जाने की मजबूरी कम होगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-टिकैत चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग, मांगेराम

Read More »

देवबंद के इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट, कई छात्रों का कंपनियों में चयन

देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज देवबंद में छात्र-छात्राओं के भविष्य को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों की योग्यता, संवाद क्षमता और प्रोफेशनल स्किल्स को परखा। चयन प्रक्रिया के बाद कई छात्र-छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से MBA, MCA, BBA और BCA के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने इंटरव्यू, स्क्रीनिंग और कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान अपनी तैयारी और आत्मविश्वास का परिचय दिया। बिज़ऑक्स ग्लोबल ने छात्रों को किया शॉर्टलिस्ट प्लेसमेंट ड्राइव में BizzOx

Read More »

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »