कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद

कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालय रहेंगे बंद, शिक्षक स्टाफ को उपस्थित रहकर कार्य निपटाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में बीते चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के प्रकोप ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के शीतकालीन अवकाश को दो दिन और बढ़ा दिया है। गुरुवार को जारी ताज़ा आदेश में 17 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्देश जनपद के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होंगे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल संचालकों को आदेशों का सख्ती से पालन करना होगा, ताकि ठंड के प्रकोप से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक कोहरा, शीतलहर और तापमान में गिरावट को देखते हुए 16 और 17 जनवरी को कक्षा नर्सरी से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों में तैनात समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को अनिवार्य रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं शासकीय कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। ठंड के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अभिभावकों और बच्चों ने प्रशासन के इस निर्णय को राहत भरा बताया है।

इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

Also Read This

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इसे भी पढ़ें:  नरेन्द्र मोदी के

Read More »

रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमारा फायदा उठाया

  वॉशिंगटन/मॉस्को- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका का दबाव भारत-रूस संबंधों को कमजोर नहीं कर सकता। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने और अमेरिकी नीतियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया। हालांकि ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा दोस्त भी बताया। भारत को लेकर रूस और अमेरिका के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ज्यादा टैरिफ

Read More »

गाड़ियों के शोरूम में आग, ऊपर रहने वाले छह परिवार फंसे

इंदौर- इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की तल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए, जिन्हें रहवासियों ने सीढ़ी व रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम में आग लग गई। अपार्टमेंट के ऊपर दो मंजिल पर छह परिवार रहते हैं। आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं आ पा रहे थे। इस कारण उन्हें आसपास के लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित निकाला। आग लगने की घटना सुबह सवा आठ

Read More »