मुजफ्फरनगर की धरती पर नहीं उतरे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, कार्यकर्ता निराशा

घंटों इंतज़ार करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर लगा ब्रेक, कार से ही हाथ जोड़कर अभिवादन कर निकल गए प्रदेश अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में रविवार का दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह के साथ-साथ निराशा भी लेकर आया। पहली बार जिले से गुजर रहे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता हाईवे पर खड़े रहे, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष बिना कार से उतरे सिर्फ हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए। इस घटनाक्रम ने कार्यकर्ताओं में मायूसी और नाराज़गी की लहर पैदा कर दी है। मंत्री कपिल देव और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने उनके भव्य स्वागत और अभिनंदन की तैयारी कर कार्यकर्ताओं को हाईवे पर बुलाया था।

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी पहली बार मुजफ्फरनगर की धरती पर पहुंचे, लेकिन उनका यह आगमन कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। वो कार से जमीन पर उतरने के बजाये सीधे हाथ जोड़कर निकल गये और कार्यकर्ता ठगे रह गये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्लीदृदेहरादून हाईवे स्थित गुप्ता रिसॉर्ट पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उनके स्वागत के लिए घंटों से डटे हुए थे। कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह का माहौल तब निराशा में बदल गया, जब प्रदेशाध्यक्ष का काफिला हाईवे पर पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ स्वागत का माहौल बनाया, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी कार से बाहर तक नहीं आए। उन्होंने सिर्फ कार की गति धीमी की, शीशा खोलकर हाथ जोड़े और बिना एक शब्द बोले आगे बढ़ गए।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी के नेतृत्व ने देश में सांस्कृतिक गौरव को पुनः स्थापित कियाः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

रविवार की सुबह ही उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सूचना दी थी कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मुजफ्फरनगर से होकर गुजरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाईवे स्थित गुप्ता रिसॉर्ट पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत करने की अपील की थी। इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक निर्धारित स्थान पर समय से पहले पहुँच गए। सभी ने उत्साहित माहौल में घंटों तक इंतजार किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच बिजली घर में भयंकर आग, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष का काफिला दिखाई दिया, कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने नारे लगा कर स्वागत का माहौल बनाया। लेकिन जैसे ही कार पास आई, प्रदेशाध्यक्ष ने बिना उतरे ही हाथ जोड़कर अभिवादन किया और तुरंत आगे बढ़ गए। कार्यकर्ता नारे लगाते रह गए और प्रदेशाध्यक्ष का काफिला हाईवे से गुजर गया। इस पर कई कार्यकर्ताओं ने आपस में नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कम से कम दो मिनट रुककर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा सकते थे।

इसे भी पढ़ें:  चोरों ने मचाया तांडव, एक ही रात में किसानों की 8 ट्यूबवेलों पर चोरी

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थिति संभालने की कोशिश करते हुए कहा किकृप्रदेशाध्यक्ष देवबंद में एक शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम बेहद कम समय में तय हुआ था। समय की कमी के चलते वह नहीं रुक पाए। जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने भी कहा कि कार्यकर्ताओं में किसी तरह की नाराजगी नहीं है और प्रदेशाध्यक्ष के पास समय कम था, इसलिए उनको रोकना उचित नहीं समझा गया। मुजफ्फरनगर के राजनीतिक गलियारों में यह घटनाक्रम चर्चा का केंद्र बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर उपस्थित होकर भी प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से न मिलना मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला है। कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दबी आवाज में कहा कि पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं के जोश से चलता है, ऐसे में उनका सम्मान होना जरूरी है।

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या से आक्रोशजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं स्पेस में एक

Read More »