भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने देवबंद पहुंच मंत्री बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे तो सही, लेकिन शहर में कार्यकर्ताओं के बीच रुकने का कार्यक्रम पूरा नहीं हो सका। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष का वाहन मुजफ्फरनगर में न रुकते हुए सीधे देवबंद (सहारनपुर) के जडौदा जट गांव पहुँचा, जहाँ उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जानलेवा होती गर्मी से जिले में आपदा अलर्ट

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत डॉ. रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और मंत्री बृजेश सिंह से मिलकर शोक जताया। उधर, मुजफ्फरनगर में भाजपाजन प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में जुटे थे, लेकिन उनके देवबंद पहुंचने की जल्दी के कारण वहां पर नहीं रुकने से कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने का समय नहीं मिल सका, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई। इसके बाद देवबंद में मंत्री बृजेश सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। मुजफ्फरनगर से भी बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता देवबंद पहुंचे थे। प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी वहां पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें:  खेत पर चारा लेने गई महिला का नदी में मिला शव

बता दें कि लोक निर्माण राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत का चार दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से प्रदेश के मंत्रियों, भाजपा व रालोद विधायकों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का लगातार जडौदा जट पहुंचने का सिलसिला जारी है। दिवंगत डॉ. रावत की रस्म पगड़ी 25 जनवरी को देवबंददृसहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

Also Read This

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter Newsवायरल वीडियो में

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  रामलीला-बालि का हुआ वध, हनुमान जी ने की लंका दहनपुरकाजी

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »