रोड सेफ्टी में सौगातः सुरेंद्र नगर में मीनाक्षी स्वरूप ने किया हाईमास्क लाइट का शुभारंभ

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के शहरी विकास और रोड सेफ्टी को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन लगातार कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में जानसठ रोड स्थित सुरेंद्र नगर के बाहर हाई मास्क लाइट स्थापित कर क्षेत्रवासियों को बेहतर पथ प्रकाश व्यवस्था का लाभ देने की पहल की गई है। लाइट के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जानसठ रोड स्थित सुरेंद्र नगर के बाहर स्थापित की गई हाई मास्क लाइट का विधिवत उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह कार्य नगर पालिका द्वारा रोड सेफ्टी अभियान के अंतर्गत पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है। शुभारंभ अवसर पर सुरेंद्र नगर व आसपास के क्षेत्रों के निवासी परिवार, दुकानदार, व्यापारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम में फीता काटकर हाई मास्क लाइट को शुरू किया गया तथा इसके बाद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण भी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्ज्वल आत्महत्या प्रकरणः धर्मेन्द्र मलिक ने डीएम से की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन शहर में रोड सेफ्टी और पथ प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता पर सुधार रहा है। उन्होंने बताया कि नगर में चार मुख्य स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने का निर्णय लिया गया था। इनमें नई मंडी, जानसठ रोड और एटूजेड कॉलोनी पर हाई मास्क लाइट लग चुकी हैं, जबकि वहलना चौराहे पर लाइट जल्द स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही रिफ्लेक्टर लगाने, मार्गों पर सुधार कार्य और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में अन्य प्रयास भी तेजी से जारी हैं।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर पूर्णः मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा में 3.44 लाख मतदाताओं के नाम कटे

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पथ प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और रात्रिकालीन आवाजाही सुरक्षित होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नगर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों में सहयोग देना जारी रखें। समारोह में मुख्य रूप से सभासद पति राहुल पंवार, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, शीशपाल पुंडीर, डॉ. अहलावत, शिवानी जैन, सुखबीर सिंह कुकरालिया, विशाल गर्ग, तेजराज गुप्ता, भीम सिंह, पवन कुमार, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, विजय त्यागी एडवोकेट, अनिल पालीवाल, महेश चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में पीईटी बोतलों की रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देगा बॉटल की रीसायकल यात्रा अभियान
Share This Article