मिशन शक्ति 5.0ः एंटी-रोमियो टीमों ने चलाया जागरूकता अभियान

स्कूल-कॉलेज, बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति अभियान-5.0 पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीमों ने शनिवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

इसे भी पढ़ें:  एमडीए के नाम पर अवैध वसूली और रंगदारी का धंधाः शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अभियान के तहत एंटी-रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों, कॉलेजों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। टीमों ने सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरोंकृट्विटर सेवा, डायल 112, हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सीएम हेल्पलाइन 1076, वन स्टॉप सेंटर 181, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108कृकी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पंपलेट वितरित कर इन सेवाओं तक पहुंचने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

इसे भी पढ़ें:  SHAYAM BIRTHDAY-श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

इसके साथ ही पुलिस टीमों ने जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका से महिलाओं को अवगत कराया। टीमों ने निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओदृबेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना तथा महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी विभिन्न महिला-केंद्रित सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों के अनुसार, मिशन शक्ति का उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास की भावना को भी मजबूत करना है ताकि वे किसी भी समस्या की स्थिति में बेझिझक पुलिस व प्रशासन से संपर्क कर सकें। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कहा कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और महिला सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर सतर्कता व जागरूकता को और बढ़ाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

Also Read This

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  राजकुमार भाटी के खिलाफ जाट महासभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला,

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अलीपुर अटेरना में हुआ सड़क हादसा, युवक की

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »