बोपाड़ा हत्याकांडः दोस्त का कत्ल कर भागा सोनू मुठभेड़ में गिरफ्तार

कहासुनी के बाद हुए विवाद में चाकू घोंपकर की थी युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी सोनू उर्फ भिसनडी दबोचा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंसूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहा आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त नाजायज चाकू के साथ अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपी पुलिस की तलाश के दौरान जंगल से चकमा देकर फरार हो गया था, लेकिन देर रात पुलिस ने एनकाउंटर में उसको घायल कर दबोच लिया।
सीओ खतौली रामआशीष यादव ने बताया कि थाना प्रभारी मंसूरपुर निरीक्षक आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बताया कि 27 जनवरी 2026 को थाना मंसूरपुर क्षेत्र में दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि अभियुक्त सोनू उर्फ भिसनडी ने अपने दोस्त दीपक पुत्र यशपाल पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना मंसूरपुर में आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
सीओ ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा की गई लगातार तलाश के दौरान वांछित आरोपी को मुबारिकपुर कट के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ भिसनडी पुत्र भीषन निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपाड़ा के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि सोनू आदतन अपराधी है और अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र सहित थाना मंसूरपुर पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

Also Read This

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »

सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।   धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि

Read More »

Khatauli News: खतौली में 25.98 किलो गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

Khatauli News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खतौली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 25.98 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित और सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना खतौली पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया।

Read More »

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  चार दरोगाओं ने दागी छह गोलियां, तीन बदमाशों को लगीआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये तथा

Read More »