लोकसभा में राहुल-पाल संवाद: ‘आप हमारे थे’, जवाब- ‘सलाह मानते तो यहां न बैठते’

नई दिल्ली। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान  सदन का माहौल कुछ समय के लिए हल्का-फुल्का हो गया, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल के बीच मजेदार संवाद देखने को मिला।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए पाल से कहा कि आप कभी हमारी पार्टी के सदस्य रहे हैं, इसलिए मैं आपके साथ थोड़ा नरम रहूंगा। इस टिप्पणी पर सदन में हल्की हंसी गूंजी।

“आपका दिल हमारी तरफ धड़क रहा है”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि “आपका दिल आज भी हमारी तरफ धड़क रहा है।” इस पर पाल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस समय सदन की कुर्सी पर हैं और निष्पक्ष भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवार

राहुल गांधी ने फिर चुटकी लेते हुए कहा कि वह अधिक आक्रामक नहीं होंगे क्योंकि पाल पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। इस पर पाल ने थोड़ी सख्ती दिखाते हुए कहा कि वह इस समय सभापति की भूमिका में हैं और उन्हें उसी रूप में देखा जाना चाहिए।

जगदंबिका पाल ने भी हल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अगर राहुल उनकी सलाह मानते तो शायद आज सदन में अलग स्थिति होती। उन्होंने कहा कि अभी भी सही दिशा में आगे बढ़ने का समय है। इस संवाद के दौरान सदन में मौजूद कई सदस्य मुस्कुराते नजर आए।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच और कैंसर इंस्टीट्यूट समय की जरूरतः धर्मेन्द्र मलिक

हालांकि हल्की नोकझोंक के बाद राहुल गांधी ने बजट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत के हितों की पूरी रक्षा नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों, छोटे कारोबारियों और डेटा सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ठोस कदम उठाने में विफल रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

राहुल गांधी ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रावधान बजट में दिखाई नहीं देते। साथ ही उन्होंने कृषि और व्यापार क्षेत्र के लिए अधिक ठोस राहत पैकेज की मांग की।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवार उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था,

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »