9.12 लाख करोड़ का बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सपनों का रोडमैपः कपिल देव

मंत्री बोले-सीएम योगी ने नौ साल की सरकार में उत्तर प्रदेश में समावेशी विकास और तकनीकी प्रगति पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को विधानसभा में प्रस्तुत 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट को लेकर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा नगर विधायक कपिल देव ने इसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने का एक ठोस रोडमैप है।
कपिल देव ने कहा कि 9.12 लाख करोड़ का यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि नया उत्तर प्रदेश अब निवेश, उद्योग और विकास का सबसे बड़ा केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी नवाचार पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में यूपी सरकार ने नौ साल के अपने दौर में प्रदेश के समावेशी विकास पर जोर दिया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत यह बजट समावेशी विकास और भविष्य की तकनीक के बीच संतुलन स्थापित करता है। बजट में युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य को नई गति मिलेगी। मंत्री कपिल देव ने प्रदेशवासियों को इस बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बजट राज्य को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

इसे भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विकलांगों को की ट्राई साइकिल वितरित

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की 10 निकायों में 34 सभासद नामित, भाजपा का दबदबा और मजबूत उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »